1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. टी20 सीरीज : टीम इंडिया ने ली अजेय बढ़त, किशन व तिलक के विस्फोटक पचासों के बाद गेंदबाजों ने जिम्बाबवे को दबोचा
टी20 सीरीज : टीम इंडिया ने ली अजेय बढ़त, किशन व तिलक के विस्फोटक पचासों के बाद गेंदबाजों ने जिम्बाबवे को दबोचा

टी20 सीरीज : टीम इंडिया ने ली अजेय बढ़त, किशन व तिलक के विस्फोटक पचासों के बाद गेंदबाजों ने जिम्बाबवे को दबोचा

0
Social Share

हरारे, 25 जुलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (81 रन, 44 गेंद, दो छक्के, नौ चौके) व तिलक वर्मा (60 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) के विस्फोटक पचासों के बाद गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को दबोच कर रख दिया और टीम इंडिया ने शनिवार को यहां खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रनों से पस्त कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी पर बाध्य भारत ने किशन व तिलक के सहारे निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 219 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 129 रनों पर सिमट गई।

प्रिंस व प्रथम प्रवेशी यश ने शुरुआत बिगाड़ी, अभिषेक ने पुछल्लों को निबटाया

कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का कभी भी मजबूती से सामना नहीं कर सके और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। प्रिंस यादव (2-10) व पदार्पण कर रहे यश ठाकुर (2-30) ने शुरुआत बिगाड़ी तो अभिषेक शर्मा (3-17) ने पुछल्लों को निबटा दिया।

स्कोर कार्ड

मेजबान दल के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन (19 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) बनाए। उनके अलावा  ताडिवनाशे मरुमानी (24 रन, 19 गेंद, एक छक्का, एक चौका), ब्रेड इवांस (19 रन, 11 गेंद, दो छक्के, एक चौका), रियान बरी (20 रन, 18 गेंद, दो चौके)व डियान मेयर्स (12 रन, नौ गेंद, दो चौके) दहाई में पहुंचे।

वैभव व अभिषेक के जल्द लौटने के बाद जमी भारतीय पारी

इसके पूर्व भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और पिछले मैच में अंतरराष्ट्रीय करिअर का पहला पचासा जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी (20 रन, नौ गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व अभिषेक शर्मा (आठ रन, आठ गेंद, दो चौके) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाज तीन ओवरों में 29 रनों के भीतर लौट गए।

किशन ने श्रेयस व तिलक संग कीं अर्धशतकीय भागीदारियां

लेकिन इसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर (25 रन, 20 गेंद, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और फिर तिलक संग चौथे विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी से टीम को टीम को बड़ा स्कोर प्रदान कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जोड़े। दोनों टीमें इसी मैदान पर रविवार को अंतिम मैच से सीरीज की औपचारिकता पूरी करेंगी।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code