हरारे, 23 जुलाई। किशोरवय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी (50 रन, 19 गेंद, चार छक्के, चार चौके) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को यहां छोटी सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए विस्फोटक अंदाज में सिर्फ 18 गेंदों पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक ठोक दिया।
A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖
A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
ICC टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया ने दर्ज की पहली जीत
इसका परिणाम यह हुआ कि लगातार पराजयों से लस्त-पस्त टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 40 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराने के साथ पिछले मार्च में ICC टी20 विश्व कप खिताब पर नाम लिखाने के बाद क्रिकेट के फटाफट संस्करण में पहली जीत दर्ज कर ली। इस दौरान उसे पिछले दिनों ऑयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। इस प्रकार देखा जाए तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली जीत थी।
India get off to a winning start in the T20I series against Zimbabwe 🙌
📝: https://t.co/QVU1mWJMPt pic.twitter.com/kWKcw9teuH
— ICC (@ICC) July 23, 2026
मयंक व प्रिंस के सामने मेजबान दल 7-125 तक जा सका
हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर तेज गेंदबाजद्वय मयंक यादव (2-18) व प्रिंस यादव (2-19) की मारक गेंदबाजी के सामने पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मेजबान टीम सात विकेट पर 125 रनों तक ही पहुंच सकी थी। जवाब में सूर्यवंशी व ईशान किशन (35 रन, 24 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) की तेजतर्रार पारियों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28 रन, 24 गेंद, तीन चौके) ने मोर्चा संभाला और मेहमानों ने 13.2 ओवरों में तीन विकेट पर 126 रन बना लिए। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
Blowing through the top order early on 🔥
Mayank Yadav is awarded the Player of the Match for an outstanding powerplay spell on his comeback 🌟
Scorecard ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/XPWQWbf47i
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
सूर्यवंशी ने यहीं अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 80 गेंदों पर ठोके थे 175 रन
दिलचस्प यह रहा कि सूर्यवंशी उसी मैदान पर खेल रहे थे, जहां उन्होंने 2026 अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए आसान लक्ष्य का पीछा करना बहुत आसान बना दिया।
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever to score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव व किशन ने 21 गेंदों पर जोड़े 45 रन
अभिषेक शर्मा (एक रन) भले ही तीसरे ही ओवर में निकल गए, लेकिन सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत करते हुए जिम्बाब्वे के पेसरों का डटकर सामना किया पॉवरप्ले में 17 गेंदों पर 48 रन जड़ने के बाद फिर अगली ही गेंद पर अपना पचासा पूरा कर दिया। हालांकि किशन संग 21 गेंदों पर 45 रन जोड़ने के बाद वह लौट गए।
इसके बाद मैच खत्म करने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर ने संभाल ली। अय्यर के साथ 31 गेंदों पर 46 रन जोड़ने के बाद किशन आउट हुए तो श्रेयस व तिलक वर्मा (नाबाद छह रन, पांच गेंद, एक चौका) ने जीत की औपचारिकता पूरी की। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 26 रन देकर दो विकेट निकाले।
Cruising towards the target 👊
Ishan Kishan and Captain Shreyas Iyer stitch together a solid partnership as the finish line approaches 🏁
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/qZE5vi28aj
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
मयंक व प्रिंस ने मिलकर 8 ओवरों में सिर्फ 37 रन खर्च किए
इसके पहले भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के, जिसमें शिवम दुबे के अलावा बाकी तेज गेंदबाज़ों ने इस मैच से पहले कुल मिलाकर सिर्फ सात टी20 मैच खेले थे, सामने जिम्बाब्वे की टीम ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मयंक और प्रिंस के सामने सवा सौ तक जाकर सिमट गई। इन दोनों ने मिलकर अपने आठ ओवरों में सिर्फ 37 रन खर्च किए।
Zimbabwe 3⃣ down now inside the powerplay
Prince Yadav 🤝 Mayank Yadav
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/HdoxpCrkqW
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वेस्ली व मरुमानी के बीच अर्धशतकीय भागीदारी
मेजबान पारी के दौरान 14वें ओवर में 64 रनों के भीतर आधी टीम लौट चुकी थी। इनमें रियान बरी ने सबसे ज्यादा 26 रन (35 गेंद, एक छक्का, एक चौका) बनाए थे। हालांकि टीम के सर्वोच्च स्कोरर वेस्ली माधेवेरे (39 रन, 34 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व ताडिवनाशे मरुमानी (नाबाद 27 रन, 20 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने 37 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी से दल को सवा सौ के लपेटे में पहुंचाया।
शनिवार व रविवार को इसी मैदान पर खेले जाएंगे अंति म दोनों मैच
मयंक व प्रिंस के अलावा शिवम दुबे व रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अर्जित की। सीरीज के अगले दो मैच इसी मैदान पर 25 व 26 जुलाई को खेले जाएंगे।

