1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

होर्मुज की नाकेबंदी पर भड़के चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, युद्ध रोकने के लिए 4 सूत्रीय योजना भी पेश की

बीजिंग, 14 अप्रैल। चीन ने पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इस क्रम में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने न सिर्फ व्यापार के रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश कर रहे अमेरिका को चेतावनी दी है वरन एक चार सूत्रीय योजना भी पेश कर दी है। […]

पीएम मोदी की मध्य-पूर्व संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति से 40 मिनट तक वार्ता, ट्रंप बोले – ‘हम सब आपसे प्यार करते हैं’

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट की बातचीत का मुख्य विषय मध्य-पूर्व में तेजी से बदलती स्थिति थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट […]

पाकिस्तान : आशा भोसले के निधन की खबर प्रसारित करते समय ‘भारतीय विषय-वस्तु’ चलाने के लिए टीवी चैनल जियो न्यूज को नोटिस

लाहौर, 13 अप्रैल। पाकिस्तान की मीडिया नियामक संस्था ने सोमवार को एक प्रमुख समाचार चैनल जियो न्यूज को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी की क्योंकि उसने भारत की महान गायिका आशा भोसले के निधन की खबर प्रसारित करते समय ‘भारतीय विषय-वस्तु’ चलाई। पाकिस्तान में भारतीय विषय-वस्तु पर प्रतिबंध 2018 से लागू है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक […]

ईरान मुद्दे पर पोप लियो ने की अलोचना तो भड़के ट्रंप, धर्मगुरु को अपराध और कूटनीति में बताया कमजोर

वाशिंगटन, 13 अप्रैल। ईरान के साथ संघर्ष और पाकिस्तान में आयोजित बातचीत विफल होने के बाद पोप लियो XIV ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में पोप पर तीखा पलटवार किया। ट्रंप ने उन पर अपराध रोकने में ढिलाई बरतने का […]

ईरान-अमेरिका तनाव : होर्मुज पर IRGC की कड़ी चेतावनी, कहा- दुश्मन की गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम

तेहरान, 13 अप्रैल। अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान की नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा कि होर्मुज में ‘दुश्मन’ की कोई भी गलत हरकत जानलेवा साबित होगी। नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट […]

विदेश मंत्रालय का चीन पर पलटवार : भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने का कदम एक शरारती प्रयास

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भारत ने रविवार को चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र के स्थानों को मनगढ़ंत नाम देने के प्रयासों को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि ऐसे कदमों से अरुणाचल प्रदेश पर संप्रभुता से जुड़ी जमीनी हकीकत नहीं बदली जा सकती। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार […]

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियान से बात, शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश

मॉस्को, 12 अप्रैल। इस्लामाबाद में अमेरिकी व ईरानी प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता असफल रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। इस क्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ईरानी समकक्ष मसूद पेजेश्कियान से बातचीत की। इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि रूस मध्य-पूर्व […]

ट्रंप की धमकियां खारिज : होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से 2 मिलियन डॉलर वसूलेगा ईरान, हर दिन 10 टैंकरों को अनुमति

तेहरान, 12 अप्रैल। पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में सीजफायर समझौते पर लगभग 20 घंटे तक चली वार्ता विफल होने के बाद ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकियों को खारिज करते हुए फैसला किया है कि हर दिन होर्मुज स्ट्रेट से दस (एक दर्जन से ज्यादा नहीं) जहाजों को निकाला जाएगा। साथ ही ईरान […]

ईरान से वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी का किया एलान

वॉशिंगटन, 12 अप्रैल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत विफल होने के बाद अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में आने या जाने वाले जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘हालिया बातचीत के […]

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी इस निर्देश में लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सांसदों को तीन दिनों तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। इस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code