hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला : मौलाना सैफ अब्बास बोले- यह बड़ी साजिश, गहन जांच जरूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला : मौलाना सैफ अब्बास बोले- यह बड़ी साजिश, गहन जांच जरूरी
देश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला : मौलाना सैफ अब्बास बोले- यह बड़ी साजिश, गहन जांच जरूरी

Revoi Editor
Last updated: June 29, 2026 2:15 pm
Revoi Editor
Published: June 29, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 29 जून। मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने इसे एक गंभीर और सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच कर इसके पीछे शामिल सभी लोगों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि स्थानीय पुलिस की सतर्कता के कारण समय रहते इस कथित मामले का खुलासा हो गया। उनके अनुसार, जिस तरीके से कैप्सूल वितरित किए जा रहे थे, उससे किसी को आसानी से संदेह नहीं हो सकता था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से संभावित खतरे को टाल दिया गया।

उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, तो जांच केवल वहीं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों और पूरी साजिश का भी खुलासा होना चाहिए। मौलाना सैफ अब्बास ने आशंका जताई कि इस तरह की घटनाओं के पीछे ऐसे तत्व हो सकते हैं जो देश और समाज का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को यह पता लगाना चाहिए कि इस कथित घटना के पीछे किसका हाथ था, इसकी योजना कैसे बनाई गई और इसका उद्देश्य क्या था।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और वैमनस्य फैलाने का प्रयास हो सकती हैं, इसलिए मामले के सभी संभावित लिंक की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए। शिया धर्मगुरु ने केंद्रीय गृह मंत्री से भी अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपने स्तर पर जांच कर रही है, लेकिन यदि पूरे षड्यंत्र का खुलासा करना है तो विस्तृत और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

You Might Also Like

डेविस कप : भारत ने क्वालीफायर्स का पहला दौर जीता, नीदरलैंड्स पर 3-2 की स्तब्धकारी जीत के हीरो बने दक्षिणेश्वर सुरेश
मनीष सिसोदिया आज राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश, 15 जुलाई तक के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत
BRS नेता केटीआर का सनसनीखेज दावा – ‘तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी कांग्रेस छोड़ जल्द भाजपा में शामिल होंगे’
भारत बंद : दिल्ली की सीमाओं का बुरा हाल, वाहनों की लंबी कतारें
दिल्ली चुनाव: यूपीएससी कोचिंग शिक्षक अवध ओझा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
TAGGED:Maulana Saif AbbasMuharram processionpoisonous capsules
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?