hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस : बीआरएस नेता के. कविता से 9 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने 16 मार्च को दोबारा बुलाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस : बीआरएस नेता के. कविता से 9 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने 16 मार्च को दोबारा बुलाया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस : बीआरएस नेता के. कविता से 9 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने 16 मार्च को दोबारा बुलाया

Vinayak Barot
Last updated: March 11, 2023 9:43 pm
Vinayak Barot
Published: March 11, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता से शनिवार को यहां ईडी मुख्यालय में दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। साथ ही उन्हें पूछताछ के लिए 16 मार्च को दोबारा पेश होने को कहा है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की 44 वर्षीया बेटी कविता रात करीब आठ बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय से रवाना हुईं। वह पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित तुगलक रोड स्थित अपने पिता के सरकारी आवास से ईडी कार्यालय पहुंची थीं।

अधिकारियों ने कहा कि बीआरएस की नेता को 16 मार्च को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले, ईडी कार्यालय में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को तैनात किया गया था। बीआरएस नेता के समर्थकों ने एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर प्रदर्शन भी किया। कविता ने एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मुठ्ठी बंद करके हाथ ऊपर उठाया।

बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के साथ उनके स्टाफ के कुछ सदस्य भी थे, जो बाहर रुक गए। ईडी ने कविता को नौ मार्च को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को संसद के बजट सत्र में पारित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां अनशन में शामिल होने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण नई तारीख देने का अनुरोध किया था।

ईडी के अनुसार उसने कविता को इसलिए बुलाया था ताकि उनका सामना हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से कराया जाए। पिल्लई को इस सप्ताह ईडी ने गिरफ्तार किया था। पिल्लई 12 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं और उन्हें 13 मार्च को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

पिल्लई ‘रॉबिन डिस्टिलरीज एलएलपी’ नामक कम्पनी में साझेदार हैं। ईडी ने दावा किया कि यह कम्पनी के. कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करती है। आरोप है कि ‘साउथ ग्रुप’ ने अब निरस्त कर दी गई दिल्ली आबकारी नीति 2020-21 के तहत राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। कविता से इस मामले में पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी पूछताछ की थी।

फिलहाल कविता ने दो दिन पूर्व यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ईडी का ‘इस्तेमाल’ कर रही है क्योंकि भाजपा को तेलंगाना में ‘पिछले दरवाजे से प्रवेश’ नहीं मिल सका।

You Might Also Like

कांग्रेस ने पूछा – क्या पीएम मोदी ने जाति जनगणना पर अपनी नीति आधिकारिक तौर पर बदल दी है?
‘भोजन न मिलने पर सूखी रोटी पानी में भिगोकर खाते थे सुंदर सिंह भंडारी’, पुण्यतिथि पर अमित शाह ने सुनाई संघर्ष की कहानी
उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या का बड़ा दावा, पिता बेकसूर, सिर्फ कहानियां बनाई जा रहीं
वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन तैयार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – पीएम मोदी इसी माह दिखाएंगे हरी झंडी
CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – हर साल 282 डिरेलमेंट, दर्जनों लापरवाहियां
TAGGED:BRS LeaderDelhi Excise Policy scam caseED called againKavita questioned for 9 hours
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?