hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 10 जून को होगी रिलीज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 10 जून को होगी रिलीज
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 10 जून को होगी रिलीज

Vinayak Barot
Last updated: February 11, 2022 11:59 am
Vinayak Barot
Published: February 11, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 11 फरवरी। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 10 जून को रिलीज होगी। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर,संजय दत्त और सोनू सूद की अहम भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय ‘पृथ्वीराज चौहान’ के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में मानुषी छिल्लर ‘राजकुमारी संयोगिता’ के किरदार में नजर आएंगी। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

अक्षय ने अपने नए पोस्टर के अलावा इस पीरियड ड्रामा फिल्म से सोनू सूद, संजय दत्त और मानुषी छिल्लर का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर भी फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म को 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर कर लिखा, “महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ऐतिहासिक यात्रा 10 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में बड़े पर्दे पर आ रही है।”

  • फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं मानुषी छिल्लर

डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त और मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म में अक्षय महान सम्राट ‘पृथ्वीराज चौहान’ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सोनू सूद पृथ्वीराज चौहान के मित्र महाकवि ‘चंद वरदाई’, संजय दत्त ‘काका कन्ह’ और मानुषी छिल्लर कन्नौज की ‘राजकुमारी संयोगिता’ के किरदार में नजर आएंगी।

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को CBFC से U/A सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

You Might Also Like

भारत की संयुक्त राष्ट्र में शानदार जीत, सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय में 4 वर्षों के लिए चयनित
राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन : सीताराम येचुरी ने ममता को दिया झटका, कहा – ऐसे मीटिंग बुलाना ठीक नहीं
गुजरात : पीएम मोदी ने साबर डेयरी में 305 करोड़ की लागत से निर्मित मिल्क पाउडर निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया
नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चुनौती – मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं, 39 वर्षों से दबे एक-एक राज खोलूंगा
पीएम मोदी ने गृह राज्य गुजरात में 5,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
TAGGED:#BollywoodAKSHAY KUMARnew film
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?