hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुशासन दिवस : अटल जी की जयंती को खास बनाएगी भाजपा, 25 दिसम्बर को देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सुशासन दिवस : अटल जी की जयंती को खास बनाएगी भाजपा, 25 दिसम्बर को देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सुशासन दिवस : अटल जी की जयंती को खास बनाएगी भाजपा, 25 दिसम्बर को देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम

Vinayak Barot
Last updated: December 15, 2023 10:12 pm
Vinayak Barot
Published: December 15, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती यानी 25 दिसम्बर को देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस निमित्त एक अधिसूचना जारी की है, जिसका शीर्षक है -‘सुशासन दिवस’।

उल्लेखनीय है कि सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष अटल जी की जयंती के रूप में 25 दिसम्बर के दिन मनाया जाता है। सरकार में जवाबदेही के बारे में भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी।

भारतीय जनता पार्टी के नोटपैड पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए लिखा है, ‘भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को है। हम प्रत्येक वर्ष श्रद्धेय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं एवं इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 दिसम्बर को प्रात: श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में बने सदैव अटल स्मारक, नई दिल्ली में पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट व्यक्तियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहकर श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।’

बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार 25 दिसम्बर, 2023 को पार्टी संगठन द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

  • सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ-साथ श्रद्धेय अटल जी के अद्भुत व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा होगी।
  • अटल जी की कविताओं को लेकर काव्यांजलि कार्यक्रम होगा।
  • प्रत्येक बूथ पर रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • पार्टी द्वारा दिए गए बूथ स्तर के छह कार्यक्रमों में से अटल जी की जयंती का कार्यक्रम एक है।
  • नमो एप पर ‘विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर’ बनने का अभियान चल रहा है। हम स्वयं भी एंबेसडर बनें एवं अधिक से अधिक लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित करें।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के बीच में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन की चर्चा होगी।
  • प्रत्येक जिले में केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की योजनाओं एवं उपलब्धियों तथा गरीब कल्याण से संबंधित सुशासन पर व्याख्यान हो।

You Might Also Like

Children’s Day 2025 : PM मोदी, खरगे और राहुल गांधी समेत विभिन्न नेताओं ने पंडित नेहरू को किया नमन
गुजरात: गांधीनगर के आवासीय परिसर में पहुंचे PM मोदी, ‘सूर्य घर’ योजना के लाभार्थियों से की बात
ईरान से समझौते को लेकर अब ट्रंप का नया दावा- आज पाकिस्तान में डील साइन होगी
जम्मू-कश्मीर सरकार की घोषणा – नौगाम विस्फोट में मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को एक लाख की सहायता  
महिला एशिया कप हॉकी : भारत की धांसू शुरुआत, थाईलैंड को 11-0 से रौंदा
TAGGED:Atal ji's birth anniversaryBJPGood Governance Dayvarious programs on 25th December
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?