hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: AAP के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हम सभी केजरीवाल की लंबी उम्र की कामना करते हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > AAP के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हम सभी केजरीवाल की लंबी उम्र की कामना करते हैं
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

AAP के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हम सभी केजरीवाल की लंबी उम्र की कामना करते हैं

Vinayak Barot
Last updated: April 20, 2024 12:08 pm
Vinayak Barot
Published: April 20, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में हत्या की साज़िश रचने के आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को शुक्रवार को ‘पूरी तरह से झूठा’ बताकर खारिज कर दिया और सत्तारूढ़ दल से ‘सनसनीखेज़ बयान’ देने से बचने को कहा। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने कहा, ”हम सभी उनकी (केजरीवाल की) लंबी उम्र की कामना करते हैं। हम सभी चाहेंगे कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। हमसे ज्यादा जेल प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि उनके मरीजों (कैदियों) का ख्याल रखा जाए।”

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी सरकारी एजेंसी या जेल प्रशासन क्यों चाहेगा कि उनकी (बिगड़ती) स्वास्थ्य स्थिति के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाए और उनके जीवन को खतरे में डालने की कोशिश क्यों की जाएगी? कोई ऐसी बातें क्यों करेगा?” ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के इस आरोप को दोहराया कि केजरीवाल के खिलाफ साज़िश रची जा रही है और जेल में उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मिल रहे घर के भोजन को कथित रूप से रोककर और उन्हें इंसुलिन न देकर उनकी जान लेने का ‘बड़ा षडयंत्र’ रचा जा रहा है। हालांकि जेल अधिकारियों ने आतिशी के इस आरोप का खंडन किया है। केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।

इल्मी ने ‘आप’ नेताओं के आरोपों पर भाजपा की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, “इस तरह के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। आम आदमी पार्टी को ऐसे सनसनीखेज बयान देने से बचना चाहिए।” भाजपा प्रवक्ता ने आतिशी के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दी गई थी। इल्मी ने कहा, “भारत की कोई भी जेल ऐसा नहीं करेगी। हम एक बहुत ही जिम्मेदार लोकतंत्र हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि (जेल में बंद कैदी) किसी मधुमेह रोगी को इंसुलिन देने से इनकार करना संभव है, चाहे वह व्यक्ति मुख्यमंत्री हो या कोई और।”

You Might Also Like

मुंबई में ‘स्वाभिमान- द राइज़ ऑफ़ SHE’ का आयोजन: अदाणी फाउंडेशन देशभर में 10 लाख महिलाओं को करेगा सशक्त
महाराष्ट्र में बारिश का कहर – 4 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, अब तक 105 लोगों की मौत
राष्‍ट्रपत‍ि मुर्मू आज यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में शिरकत करेंगी करेंगी, सीएम योगी देंगे निवेश की जानकारी
यूपी : बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद
इजरायल की चौतरफा हमले की तैयारी, गाजा सीमा पर टैंक सहित डटे हजारों सैनिक
TAGGED:aapallegationsBJPkejriwalwishes for long life
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?