hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इजरायल की चौतरफा हमले की तैयारी, गाजा सीमा पर टैंक सहित डटे हजारों सैनिक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > इजरायल की चौतरफा हमले की तैयारी, गाजा सीमा पर टैंक सहित डटे हजारों सैनिक
हिन्दी

इजरायल की चौतरफा हमले की तैयारी, गाजा सीमा पर टैंक सहित डटे हजारों सैनिक

Vinayak Barot
Last updated: May 14, 2021 1:30 pm
Vinayak Barot
Published: May 14, 2021
Share
SHARE

तेलअवीव, 14 मई। इजरायली सेना ने फलस्‍तीनी उग्रवादी गुट हमास के खिलाफ चौतरफा हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में इजरायली टैंक और हजारों सैनिक गाजा सीमा पर पहुंच गए हैं।

खबरों के अनुसार हमास के खिलाफ जोरदार कार्रवाई के लिए इजरायल ने अपने नौ हजार रिजर्व सैनिकों को काम पर बुलाया है। इसके साथ ही इजरायली अधिकारियों ने सीमा पर रहने वाले अपने लोगों को बंकरों के अंदर चले जाने को कहा है। इजरायल को आशंका है कि हमास इसके जवाब में रॉकेट हमले कर सकता है। इजरायली सेना के फलस्‍तीनी इलाके में घुसने की आशंका से अब दोनों पक्षों के बीच पूर्ण युद्ध शुरू होने का खतरा मंडराने लगा है।

गौरतलब है कि हमास ने बीते दिनों गाजा से इजरायल पर करीब 1600 रॉकेट हमले किए थे। इसी प्रतिक्रिया में इजरायली टैंक फलस्‍तीनी इलाकों में लगातार गोलाबारी कर रहे हैं और फाइटर जेट हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह कर रहे हैं।

नेतन्याहू ने कहा – हमास को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि हमास को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि हमास के खिलाफ भीषण हमले जारी रहेंगे।

उधर हमास के सैन्‍य प्रवक्‍ता अबू ओबेइदा ने कहा है कि उनका समूह इजरायल के जमीनी हमले से डरता नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे उनके पास इजरायल के जिंदा या मृत सैनिकों को पकड़ने का अवसर होगा। वैसे अब तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि इजरायल की मंशा हमास के रॉकेट हमला करने की जगहों को नष्‍ट करने या हमास के नेताओं को मारने अथवा गाजा पर धावा बोलने की है।

इस बीच इजरायल के कई शहरों में यहूदियों और अरब मूल के लोगों के बीच दंगे शुरू हो गए हैं और लोग एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए हैं। भीड़ ने कई वाहनों में भी आग लगा दी। बताया जा रहा है कि यह इजरायल में कई दशक बाद सबसे बड़ी अशांति है। इससे अब इजरायली प्रधानमंत्री को दोनों मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है।

हमले में 109 फलस्तीनियों की मौत

संघर्ष के कारण फलस्तीन के लोगों के लिए मातम के साथ रमजान के पवित्र महीने का समापन हुआ है। बीते सोमवार से रॉकेट दागे जाने के बाद से इजराइल ने गाजा में तीन बहुमंजिला इमारतों को जमींदोज कर दिया और कहा कि इसमें हमास के कई दफ्तर थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 17 बच्चों और सात महिलाओं समेत 109 फलस्तीनियों की मौत हुई है और 480 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

You Might Also Like

दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सिसोदिया जंगपुरा से मिला टिकट
ICC महिला टी20 विश्व कप : सेमीफाइनल का टिकट नहीं पा सका भारत, अंतिम लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मायूस
यूपी दर्शन सम्मेलन वाराणसी में कल, 500 से ज्यादा कम्पनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
बैंक, वाहन व रियल्टी ने शेयर बाजार को दी मजबूती, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
कोरोना ओमिक्रान वैरिएंट: पीएम मोदी ने दिये एहतियात बरतने के निर्देश, कई देशों ने लगाई उड़ानों पर पाबंदी
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, मृतकों की संख्या 1644 तक पहुंची

Revoi Editor
Revoi Editor
March 29, 2025
Man Arrested for Suspected Spying for Pakistan/ Two Navy Officers Killed in Glider Crash
The special foods which are Helpful to Reduce Headache
पाकिस्तान को बड़ी राहत : एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर, म्यांमार पहली बार ब्लैक लिस्ट में
आतंकवाद मानवता का दुश्मन… क्रोएशिया में बोले प्रधानमंत्री मोदी- समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं आ सकता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?