hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: G-23 नेताओं में भी ‘भारत जोड़ो’ का क्रेज, आनंद शर्मा ने किया यात्रा से जुड़ने का एलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > G-23 नेताओं में भी ‘भारत जोड़ो’ का क्रेज, आनंद शर्मा ने किया यात्रा से जुड़ने का एलान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

G-23 नेताओं में भी ‘भारत जोड़ो’ का क्रेज, आनंद शर्मा ने किया यात्रा से जुड़ने का एलान

Vinayak Barot
Last updated: September 7, 2022 1:55 pm
Vinayak Barot
Published: September 7, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 सितम्बर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज बुधवार शाम को होने जा रहा है। इसी बीच G-23 समूह के नेता आनंद शर्मा ने भी यात्रा में जुड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पास आने पर वह यात्रा में शामिल हो जाएंगे। बुधवार से शुरू हो रही यात्रा 150 दिनों के दौरान कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक का रास्ता तय करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शर्मा ने यात्रा के साथ एकजुटता जाहिर की। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘भारत जोड़ो यात्रा भारत के समावेशी लोकतंत्र को बनाए रखने, अन्याय, असमानता और असहिष्णुता के खिलाफ लोगों को एकजुट करने का मिशन है। साथ ही यह राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब यात्रा जम्मू-कश्मीर के रास्ते में जब मेरे गृहराज्य हिमाचल के पास पहुंचेगी, तो इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहा हूं।’ शर्मा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की संचालन समिति प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने ‘अपमानित’ किए जाने की बात भी कही थी।

22 साल की उम्र में अपने पिता राजीव गांधी जी को खो देने के बाद आज @RahulGandhi जी उनके शहादत स्थल पहुँचे- भावनाओं का ज्वार तो उमड़ा, मगर उसी पिता के विचारों ने हिम्मत दी और #BharatJodoYatra के लिए आशीर्वाद भी। pic.twitter.com/IJAC64pJ47

— Congress (@INCIndia) September 7, 2022

थरूर ने ‘भारत जोड़ो’ और ‘कांग्रेस जोड़ो’ को समझाया

इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नेताओं में असंतोष और उनके पार्टी छोड़कर जाने के कारण चल रहे मंथन के बीच कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की महत्वाकांक्षी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए ‘कांग्रेस जोड़ो’ का उद्देश्य भी हासिल किया जा सकता है और इससे पार्टी के पुनरुत्थान में मदद मिल सकती है।

कहा जा रहा है कि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। थरूर ने यह उम्मीद जताई कि कई नेता आगामी चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने जोर दिया कि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की बात न तो स्वीकार की है और न ही नकारी है।

You Might Also Like

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमत में भारी उछाल, MCX पर ये रहे वायदा भाव, जानिए आज के दाम
शुभमन गिल बोले – विश्व कप से पहले लय में बने रहने के लिए एशिया कप जीतना अहम
इंडिया ओपन बैडमिंटन : सिंधु, लक्ष्य और आकर्षि एकल सेमीफाइनल में
उत्तराखंड : बर्फबारी और हिमस्खलन के बीच चार धाम यात्रा के लिए 8 मई तक पंजीकरण पर रोक
Stock Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
TAGGED:Anand sharmaBharat Jodo YatraCOngressG-23 Leaders
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?