hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का रखा प्रस्ताव : सूत्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का रखा प्रस्ताव : सूत्र
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का रखा प्रस्ताव : सूत्र

Vinayak Barot
Last updated: October 16, 2021 4:59 pm
Vinayak Barot
Published: October 16, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में श्री राहुल गाँधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। यह जानकारी पार्टी के सूत्रों ने दी। पार्टी के एक सूत्र के अनुसार कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री गांधी को पुन: पार्टी की कमान सौंपने के श्री गहलोत के प्रस्ताव पर बैठक में ‘समिति के किसी सदस्य ने कुछ नहीं बोला।’ इस सूत्र ने कहा कि इस प्रस्ताव पर कार्यसमिति के सदस्यों के ‘मौन’ को उनकी स्वीकृति के रूप में देखा गया।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनावों में पार्टी की पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए श्री गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद श्रीमती सोनिया गांधी ने कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। पार्टी के कुछ नेता संगठनात्मक चुनाव जल्द कराने की मांग बार-बार उठा रहे थे। ऐसे हालात में लम्बे अंतराल के बाद आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की पार्टी आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए संगठनात्मक चुनाव कराने की मांग कर रहे नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति ने 2019 में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें वह सबको साथ लेकर चली हैं और पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन भी किया है।

सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संगठन में चुनाव कराने की मांग पार्टी में चारों तरफ से हो रही है और सभी की भावना के अनुसार कांग्रेस की मजबूती के लिए संगठनात्मक चुनाव होने चाहिए लेकिन पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इससे पहले एकजुट होकर पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुये काम करने की जरूरत है।

You Might Also Like

बसपा प्रमुख मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा
भाजपा ने जो जहर बोया, वही काट रही है : पी चिदंबरम
दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले संजय सिंह का दावा – ‘हमारे विधायकों को फोन आ रहे, भाजपा 15 करोड़ का ऑफर दे रही’
राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के पांच विधायक बनेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक
कोलकाता कांड के विरोध में लगातार प्रदर्शन जारी
TAGGED:Ashok GehlotCOngressRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?