hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी को जवाब – संविधान बचाने की बात करतें हैं, लेकिन इसे खोलकर पढ़ते नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी को जवाब – संविधान बचाने की बात करतें हैं, लेकिन इसे खोलकर पढ़ते नहीं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी को जवाब – संविधान बचाने की बात करतें हैं, लेकिन इसे खोलकर पढ़ते नहीं

Revoi Editor
Last updated: December 14, 2024 6:56 pm
Revoi Editor
Published: December 14, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवा को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि आप संविधान बचाने की बात करते हैं, लेकिन इसे खोलकर पढ़ते नहीं। आप इसे पढ़ेंगे तो समझ आएगा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने की कोशिश की थी।

‘इन्हें यह भी पता नहीं कि संविधान में पेज कितने हैं‘

लोकसभा में ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी लगातार संविधान को दिखाते रहते हैं, लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा है, इन्हें यह भी पता नहीं कि संविधान में पेज कितने हैं।’

‘कांग्रेस शासन में सिखों के गले काटे गए, आपातकाल लगा‘

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि आज ये लोग संविधान बचाने की बात करते हैं जबकि इन्हीं की पार्टी के शासन में सिखों के गले काटे गए। कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी, जब देश के लोकतंत्र का गला घोंट कर आपातकाल लगा दिया गया।

संविधान पर कांग्रेस के फैलाए झूठ का वो सच जो आपके लिए जानना बेहद ज़रूरी है… pic.twitter.com/0Php41U2XS

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 14, 2024

‘कांग्रेस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है‘

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘आज आप संविधान को अपनी जेब में रख कर घूमते हैं, लेकिन इसे केवल लेकर घूमने से कुछ नहीं होगा। मैं तो आपसे कहता हूं कि आप इसे पढ़कर भी देखिए, आपको समझ आएगा कि कैसे गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है।’

‘हिन्दुस्तान के इतिहास के सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस पार्टी के शासन में ही हुए‘

राहुल गांधी की एकलव्य की कहानी का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा, ‘आज ये लोग भाजपा पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं। लेकिन मैं यह याद दिला देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी के ही राज में सिखों के गले काटे गए थे। हिन्दुस्तान के इतिहास के सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस पार्टी के शासन में ही हुए हैं। इन्होंने देश के संविधान को तार-तार करने का काम किया है। इन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’

लोकसभा में मनुस्मृति लेकर पहुंचे राहुल गांधी, कहा – युवाओं का अंगूठा काट रही सरकार

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का संविधान की मुख्य बातें गांधी, कबीर, शिव, वेद पुराण, गुरु नानक के विचारों से ली गई हैं। लेकिन संघ और भाजपा के मुख्य नेता सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि भारतीय संविधान में भारतीय कुछ है ही नहीं।

राहुल ने भाजपा नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि आज यह ठीक है कि वे संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं। लेकिन ये बताएं कि आखिर क्या वे अपने नेता की बात को नहीं मानते.. क्या वे अपने नेता सावरकर की बात को अनकहा कर रहे हैं।’ राहुल ने मनु स्मृति को दिखाते हुए कहा कि सावरकर इसे चलाना चाहते थे। इसके बाद राहुल ने एकलव्य की कहानी सुनाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काट लिया था, वैसे ही आज भाजपा युवाओं और गरीबों का अंगूठा काट रही है।

You Might Also Like

केएससीए पदाधिकारियों ने भगदड़ मामले में प्राथमिकी रद्द कराने के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
अयोध्या: 500 सालों बाद पहली बार भगवान राम को धूमधाम से चढ़ा तिलक, नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने लिया भाग
नासिक में सीएम शिंदे का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों ने JCB से की फूलों की बारिश, देखें VIDEO
स्पेन : वालेंसिया में मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़, कम से कम 62 लोगों की मौत, सैकड़ों वाहन बहे
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की नई पहल – आईएएस परीक्षा की फ्री ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शुरू की कोचिंग ‘संभवम’
TAGGED:Anurag Thakurdiscussion on constitutionLok SabhaThakur's reply to Rahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?