1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. राज्यसभा चुनाव : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद होने से कांग्रेस नाराज, कई नेता EC दफ्तर के सामने धरने पर बैठे
राज्यसभा चुनाव : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद होने से कांग्रेस नाराज, कई नेता EC दफ्तर के सामने धरने पर बैठे

राज्यसभा चुनाव : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद होने से कांग्रेस नाराज, कई नेता EC दफ्तर के सामने धरने पर बैठे

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 जून। राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद किए जाने से पार्टी आक्रोशित हो उठी है। इस क्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजधानी में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्यालय पहुंचे और अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर मुख्य द्वार के सामने ही धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश और सचिन पायलट सहित कुछ अन्य नेता आयोग के मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी उम्मीदवार का नामांकन सिर्फ एक नोटिस का हवाला देकर खारिज किया गया जबकि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किया जाना भाजपा द्वारा गुप्त तरीके से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने का एक प्रयास है। उनके नामांकन में किसी भी त्रुटि या कोई जानकारी छिपाने का आरोप पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है और कांग्रेस से एक सीट छीनने का हताशापूर्ण प्रयास है।’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘जब उन्हें (भाजपा को) एहसास हुआ कि हमारे कांग्रेस विधायकों से सौदा करने की उनकी गंदी चालें विफल होने वाली हैं तो वे इतने नीचे गिर गए कि उनका (मीनाक्षी नटराजन का) नामांकन खारिज करवा दिया।’

‘हम लोकतंत्र की इस दिनदहाड़े लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे’

वेणुगोपाल ने दावा किया कि यह संविधान और लोकतंत्र के प्रति भाजपा की खोखली प्रतिबद्धता को दर्शाता है और वह हर कदम पर किसी न किसी तरह ‘वोट चोरी’ पर आमादा है। उन्होंने कहा, ‘हम लोकतंत्र की इस दिनदहाड़े लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ कानूनी तथा सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।’

राज्यसभा चुनाव : मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद, जानकारी छिपाने का आरोप

इसके पूर्व दिन में नामांकन पत्र जांच (स्क्रूटनी) के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने नटराजन का नामांकन रद कर दिया था। नामांकन के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code