hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अदाणी समूह वाराणसी में लगाएगा तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, 37 हजार से अधिक ई-वाहनों को मिलेगा लाभ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अदाणी समूह वाराणसी में लगाएगा तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, 37 हजार से अधिक ई-वाहनों को मिलेगा लाभ
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

अदाणी समूह वाराणसी में लगाएगा तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, 37 हजार से अधिक ई-वाहनों को मिलेगा लाभ

Revoi Editor
Last updated: August 13, 2025 6:38 pm
Revoi Editor
Published: August 13, 2025
Share
SHARE

वाराणसी, 13 अगस्त। धार्मिक नगरी वाराणसी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होने जा रही है। इस निमित्त अदाणी समूह ने शहर में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सहयोग से प्रथम चरण में तीन चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला किया है। दोनों पक्षों के बीच स्टेशन लोकेशन पर निर्णायक बैठक हो चुकी है और जल्द ही करार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वाराणसी में इस समय 37 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत

परिवहन विभाग के रिकॉर्ड पर गौर करें तो वाराणसी में इस समय 37 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 28 हजार से अधिक ई-रिक्शा शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पब्लिक प्लेस पर चार्जिंग स्टेशन न होने से वाहन स्वामी अब तक घरेलू या अनाधिकृत बिजली का उपयोग कर वाहन चार्ज करने को मजबूर हैं।

शहर में फिलहाल नदेसर स्थित होटल ताज, पहड़िया के सुरभि इंटरनेशनल होटल, शिवपुर के टाटा शो रूम, सिगरा और महमूरगंज में चार्जिंग स्टेशन हैं, लेकिन ये सभी अपने ग्राहकों तक ही सीमित हैं। शिवपुर का शो रूम खुला रहने के दौरान ही आम लोगों के लिए चार्जिंग की अनुमति देता है। इस कमी को लेकर जनता लंबे समय से मांग कर रही थी।

परिवहन निगम की 100 इलेक्ट्रिक बसें राजातालाब स्थित चार्जिंग स्टेशन से चार्ज होती हैं। कैंट रोडवेज बस स्टैंड पर भी चार्जिंग स्टेशन निर्माणाधीन है। नगर निगम की ओर से 10 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं, लेकिन लोकेशन अब तक तय नहीं हो पाई है।

प्रथम चरण के लिए तीन स्थान तय

वीडीए और अडाणी ग्रुप की बैठक में प्रथम चरण के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं। इनमें संत रविदास पार्क की पार्किंग, वीडीए कार्यालय का प्रवेश द्वार और लालपुर क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर पब्लिक के लिए सुलभ चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे, जिससे ई-वाहन स्वामियों को अब घरेलू बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

You Might Also Like

नॉर्थ-ईस्ट काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी हुए शामिल, अमित शाह बोले – विकास के पथ पर आगे बढ़ा पूर्वोत्तर
जम्मू कश्मीर में बस के पुल से गिरने से आठ लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहली झलक रिलीज, फैंस को मिला सबसे बड़ा सरप्राइज
यूपी : लखनऊ में एएसपी सहित छह लोगों पर दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का मामला दर्ज
कांग्रेस नेता रंधावा का दावा – ‘राजस्थान में कांग्रेस निश्चित रूप से जीतेगी और हम सरकार बनाएंगे’
TAGGED:3 EV charging stations in Varanasi37 thousand e-vehicles will benefitadani group
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?