ICC टी20 विश्व कप : अभिषेक सहित धुरंधरों के बल्ले अंततः निखरे, जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत से भारतीय उम्मीदें जीवंत
चेन्नई, 26 फरवरी। चोट से वापसी के बाद पिछले कुछ मैचों में निराश करने वाले ओपनर अभिषेक शर्मा (55 रन, 30 गेंद, चार छक्के, चार चौके) अंततः फॉर्म में लौटे। इसी क्रम में अभिषेक के साथ अन्य धुरंधरों के बल्ले भी निखरे। नतीजा यह हुआ कि टीम इंडिया ने गुरुवार की रात यहां ‘करो या मरो’ की स्थिति में जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से धोकर रख दिया और ICC टी20 विश्व कप में सुपर 8 ग्रुप एक से सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदें जीवंत कर लीं।
India stay in the hunt for a #T20WorldCup semis spot with a splendid win over Zimbabwe ✨
📝: https://t.co/r1wrl0iO6z pic.twitter.com/Yt2DcPHySK
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 26, 2026
पंड्या व तिलक की भी तूफानी पारियां, भारत ने खड़ा किया दूसरा सर्वोच्च स्कोर
एमए चिदांबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य टीम इंडिया को अभिषेक सहित शीर्ष क्रम के चारों बल्लेबाजों की आक्रामक पारियों के बाद हार्दिक पंड्या (नाबाद 50 रन, 23 गेंद, चार छक्के, दो चौके) व तिलक वर्मा (नाबाद 44 रन, 16 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के तूफानी प्रहारों का सहारा मिला और सह मेजबानों ने चार विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जो टी20 विश्व कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा, खुद भारत का सबसे बड़ा और मौजूदा संस्करण का सर्वोच्च स्कोर था।
Clearing the ropes 1⃣7️⃣ times 💥
Contributions from top to bottom 🤝A record-breaking performance from #TeamIndia batters 🫡#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/kEdYC3p6JJ
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Defending champions India finish with a total for the #T20WorldCup record books in Chennai 📘
Watch the highlights of their innings against Zimbabwe ➡️ https://t.co/oPMKbPMxq4 pic.twitter.com/Md2WaVHkJ1
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 26, 2026
जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रॉयन बेनेट का विस्फोटक प्रयास निरर्थक
जवाबी काररवाई में शतक से तीन रन दूर रह गए ओपनर ब्रॉयन बेनेट (नाबाद 97 रन, 59 गेंद, छह छक्के, आठ चौके) की विस्फोटक पारी व कप्तान सिकंदर रजा (31 रन, 21 गेंद, दो छक्के, दो चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 72 रनों की साझेदारी नाकाफी साबित हुई और अर्शदीप सिंह व उनके साथी गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे टीम छह विकेट पर 184 रनों तक ही पहुंच सकी।
दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरी जीत से सेमीफाइनल में
भारत की इस एकतरफा जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका (चार अंक) ने ग्रुप एक से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जिसने दिन में वेस्टइंडीज को 23 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से रौंदने के साथ लगातार दूसरी जीत हासिल कर अपनी उम्मीदें प्रबल कर ली थीं।
A comprehensive victory 🙌#TeamIndia clinch the #INDvZIM clash by 7️⃣2️⃣ runs courtesy of an all-round effort!
Scorecard ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/Sk1dlTQ4FD
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला अब नॉकआउट के समान
अब भारत (दो अंक), जिसे पहले मैच में प्रोटियास ने मात दी थी, और वेस्टइंडीज (दो अंक) के बीच रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला नॉकआउट के समान हो गया है क्योंकि उस मैच की विजेता टीम ही दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनेगी।
Plenty of positives for India in a big #T20WorldCup win over Zimbabwe 👌
Tournament broadcast details 📺 https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/cF9HcsPqpU
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 26, 2026
वहीं लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका को चौंकाने के साथ अपराजेय रहे जिम्बाबवे का सुपर 8 में लगातार दूसरी हार के साथ अभियान समाप्त हो गया। हालांकि अभी उसे दक्षिण अफ्रीका से मुलाकात करनी है।

पंड्या व तिलक ने अंतिम 31 गेंदों पर ठोक दिए अटूट 84 रन
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पंड्या व तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों पर 84 रनों की अटूट साझेदारी टीम का स्कोर 250 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले अभिषेक ने कमान संभाली और इस दौरान छह ओवरों के पॉवरप्ले में 80 रन आ चुके थे।
Pandya Power on display in a crucial game 💪🔥
Hardik Pandya is the Player of the Match for his quickfire fifty 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @hardikpandya7 pic.twitter.com/nOkbcyjoRw
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
अभिषेक की संजू व ईशान संग उपयोगी भागीदारियां,सूर्या ने भी हाथ दिखाए
अभिषेक ने संजू सैमसन (24 रन, 15 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के साथ पहले विकेट के लिए 48 और ईशान किशन (38 रन, 24 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी करने भारत को ठोस मंच दिया। फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव (33 रन, 13 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) ने भी आक्रामक प्रहार किए।
India bounce back with an emphatic win over Zimbabwe to keep their #T20WorldCup semis hopes alive 👊
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 📹https://t.co/XeROxRB8ki
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 26, 2026
ब्रॉयन बेनेट टी20 विश्व कप इतिहास में जिम्बाब्वे के सर्वोच्च स्कोरर बने
दुरुह लक्ष्य का का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पर गौर करें तो सिर्फ बेनेट ही क्रीज में भारतीय गेंदबाजों का सामना करते नजर आए और बीच में सिकंदर राजा उनका साथ देते दिखे। इस क्रम में जिम्बाब्वे को भले ही निराशा हाथ लगी, लेकिन बेनेट टी20 विश्व कप इतिहास में जिम्बाब्वे के सर्वोच्च स्कोरर बनकर उभरे। इस क्रम में उन्होंने रजा का ही पिछला रिकॉर्ड (82 रन) तोड़ा। इसके अलावा वह टूर्नामेंट में 50+ की लगातार तीसरी पारी खेलने वाले भी जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज बन गए।
Average in #T20WorldCup 2026: 277*
Not outs: 4This is a Brian Bennett appreciation post 🙌
Watch his incredible performance 👇https://t.co/waMDcw2UsN pic.twitter.com/tKPcqlY8lJ
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 26, 2026
अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका का पराक्रम जारी
उधर अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपना पराक्रम जारी रखा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य वेस्टइंडीज ने 7-83 की विकट स्थिति के बाद रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) व जेसन होल्डर (49 रन, 31 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के प्रयासों आठ विकेट पर 176 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लेकिन प्रोटियास ने 16.1 ओवरों में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए।
The Proteas inch closer to a #T20WorldCup semi-final spot with a comprehensive win over the West Indies 👌
📝: https://t.co/jmbEggpLg1 pic.twitter.com/F3s5FC0qkH
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 26, 2026
मार्करम ने डिकॉक व रिकेल्टन संग विस्फोटक भागीदारियों से जीत आसान बनाई
दक्षिण अफ्रीका की विस्फोटक जवाबी काररवाई की कमान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कप्तान एडेन मार्करम (नाबाद 82 रन, 46 गेंद, चार छक्के, सात चौके) ने संभाली। उन्होंने क्विंटन डिकॉक (47 रन, 24 गेंद, चार छक्के, चार चौके) संग सिर्फ 48 गेंदों पर 95 रन जोड़े। फिर रियान रिकेल्टन (नाबाद 45 रन, 28 गेंद, दो छक्के, चार चौके) ने कप्तान के साथ मिलकर 50 गेंदों पर अटूट 82 रनों की साझेदारी से टीम की आसान जीत पक्की कर दी।
शुक्रवार का मैच : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (सुपर 8 ग्रुप दो, कोलंबो, शाम सात बजे)।
