सारब्रुकन (जर्मनी), 31 अक्टूबर। पिछले दो दिनों में लगातार दो सीडेड खिलाड़ियों पर उलटफेरयुक्त जीत दर्ज करने वाली भारतीय किशोरी अनमोल खरब का साहसिक सफर शनिवार को यहां हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में खत्म हो गया, जब वह देश की शीर्षस्थ शटलर पीपी सिंधु के हाथों सीधे गेमों में हार गईं।
Back-to-back finals for Sindhu 🔥
🇮🇳 PV Sindhu makes it into the final of the women’s singles at the Hylo Open with a 21-13, 21-16 win in an all Indian clash against Anmol Kharb.
Hard luck Anmol and congratulations to Sindhu on the second final in two weeks!
📸: @badmintonphoto
#HyloOpen
— BAI Media (@BAI_Media) October 31, 2026
लगातार दूसरे सप्ताह BWF टूर स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं सिंधु
दूसरी सीड लेकर उतरीं दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु ने लगातार दूसरे सप्ताह BWF टूर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। सिंधु के अलावा पुरुष एकल में सातवें वरीय लक्ष्य सेन भी खुद से उच्चवरीय फ्रांसीसी शटलर पर जीत से फाइनल में पहुंच गए।
सिंधु ने अनमोल को 32 मिनट में शिकस्त दी
पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उपजेता रहीं विश्व नंबर आठ सिंधु ने एन डेर सारलैंडहाल 1 एरेना के कोर्ट नंबर दो पर खेले गए दिन के पहले ही मैच में सिर्फ 32 मिनट खर्च किए और विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज 19 वर्षीय अनमोल को दो आसान गेमों में 21-13, 21-16 से शिकस्त दे दी।
Sen storms into the finals 💪🏾
A second final in 2026 for Lakshya Sen as he beat Toma Popov 21-17, 21-13 with a dominant performance in the Men’s Singles semifinal of the Hylo Open!
It’s time to go all the way! 🥳
📸: @badmintonphoto
#HyloOpen #HyloOpen2026 https://t.co/TWXfceVIBd
— BAI Media (@BAI_Media) October 31, 2026
लक्ष्य ने टोमा जूनियर को हराया, क्रिस्टी से होगी खिताबी मुलाकात
उधर विश्व नंबर 14 लक्ष्य सेन ने कोर्ट नंबर एक पर फ्रांसीसी टोमा जूनियर पोपोव (13वीं विश्व रैंकिंग) को 41 मिनट में 21-17, 21-13 से हराया। फाइनल में 25 वर्षीय लक्ष्य चतुर्थ सीड इंडोनेशियाई जोनाथन क्रिस्टी को चुनौती देंगे। क्रिस्टी ने 21-18, 16-13 की बढ़त ले रखी थी, तभी सर्वोच्च वरीय डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन ने चोट के चलते कोर्ट छोड़ दिया।
Toma Junior Popov 🇫🇷 goes up against Lakshya Sen 🇮🇳 for a spot in the finals.
#BWFWorldTour #HyloOpen2026 https://t.co/mKPTEfJkbL
— BWF (@bwfmedia) October 31, 2026
सिंधु के सामने अब आठवीं सीड डेनिस शटलर क्येरफेल्ट
वहीं पूर्व विश्व नंबर एक सिंधु फाइनल में आठवीं वरीय डेनमार्क की लाइन होयमार्क क्येरफेल्ट के खिलाफ कोर्ट में उतरेंगी। क्येरफेल्ट ने एक घंटे 22 मिनट तक चले अन्य सेमीफाइनल में टॉप सीड थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग की चुनौती खत्म की और एक घंटा 22 मिनट तक खिंची कश्मकश 8-21, 21-19, 28-26 से जीती।
अनमोल ने पिछले दो दौर में सीडेड खिलाड़ियों पर जीत से वाहवाही लूटी थी
फरीदाबादवासी अनमोल की बात करें तो अपने पेशेवर करिअर में वह सिर्फ दूसरी बार सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष आर्कटिक ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पहले दिन तीसरी सीड डेनिस स्पर्धी लाइन क्रिस्टोफरसेन को चौंकाया और शुक्रवार को छठी सीड हमवतन उन्नति हुड्डा पर भी जीत से वाहवाही लूटी थी।
Pusarla Venkata Sindhu Into The Finals Of The BWF Hylo Open 2026 (S500) .
2 Back To Back Weeks & 2 Back To Back Finals For Sindhu . This Will Be Her 3rd Final Of This Year (After Japan S750 & French S750) .
Final vs Chochuwong / Kjaersfeldt .
#HyloOpen2026 https://t.co/ON9rD4wHWP— Badminton Media (@BadmintonMedia1) October 31, 2026
फिलहाल सिंधु ने अपने अनुभवी हाथ दिखाते हुए अनमोल को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच इससे पहले 2024 में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल में मुकाबला हुआ था, जिसमें सिंधु ने सीधे गेमों में जीत दर्ज की थी।
वस्तुतः 31 वर्षीय सिंधु के आक्रामक खेल, नेट पर सटीक शॉट और विविधतापूर्ण स्ट्रोक के सामने अनमोल की एक नहीं चली। 2024 एशिया टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य अनमोल अपनी अनुभवी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाने में नाकाम रहीं।


