hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 2 महिला सांसदों की शिकायत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से शेष सत्र के लिए निलंबित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > 2 महिला सांसदों की शिकायत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से शेष सत्र के लिए निलंबित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

2 महिला सांसदों की शिकायत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से शेष सत्र के लिए निलंबित

Revoi Editor
Last updated: July 22, 2026 6:04 pm
Revoi Editor
Published: July 22, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जारी आंदोलन से राजनीतिक गहमागहमी के बीच एक तो वैसे ही पिछले तीन दिनों से संसद का मानसून सत्र लगभग ठप है। इसी बीच बुधवार को नवगठित नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की कुछ महिला सांसदों से तीखी झड़प के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र की बची अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया।

दरअसल, बुधवार को हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित होने के बाद टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी और उनके पूर्व पार्टी सहयोगी तथा एनसीपीआई के कुछ सांसदों के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। इस नोकझोंक में एनसीपीआई नेता मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं।

इसके बाद दो महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत कर दी कि कल्याण बनर्जी ने उनके साथ बदसलूकी की और अपशब्द कहे। इसी शिकायत के बाद लोकसभा स्पीकर बिरला ने कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र की बची अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद बनर्जी को सत्र के बाकी समय के लिए सदन परिसर में आने से रोक दिया गया। TMC के साथी सांसद उन्हें सुनवाई के लिए स्पीकर से मिलवाने ले गए। उल्लेखनीय है कि कल्याण बनर्जी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ बने हुए हैं।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ। विपक्ष के कुछ सांसदों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। कुछ विपक्षी सांसदों द्वारा घटना के बारे में पूछे जाने पर कल्याण बनर्जी सदन से बाहर चले गए। इसके बाद मिताली बाग, काकोली घोष दस्तीदार और एनसीपीआई के कुछ अन्य सांसद इस मामले को उठाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, बिरला ने एनसीपीआई के सांसदों से इस संबंध में लिखित शिकायत देने को कहा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के 20 सांसदों ने नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर एनसीपीआई का दामन थाम लिया था। वे लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसदों से अलग बैठ रहे हैं। एनसीपीआई के सांसदों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी अपना समर्थन जताया है।

You Might Also Like

भाजपा ने मॉनसूत्र सत्र से पहले राहुल गांधी को घेरा, संवैधानिक पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मैक्सिको का सिटी हॉल अंधाधुंध फायरिंग से दहला, मेयर समेत 18 लोगों की मौत
मोदी 3.0 कैबिनेट में विभागों का बंटवारा : राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कुछ शीर्ष मंत्रियों के विभाग यथावत
यूपी : भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को अपनी ही जान का खतरा, सीएम योगी के बाद शीर्ष नेतृत्व से की शिकायत
डब्ल्यूएचओ का अंतिम प्रयास : कोविड-19 की उत्‍पत्ति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित
TAGGED:complaint by two female MPsKalyan Banerjeeremainder of the sessionsuspended from the Lok SabhaTMC MP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?