hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग समापन, अमित शाह बोले – भारत ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग समापन, अमित शाह बोले – भारत ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग समापन, अमित शाह बोले – भारत ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार

Revoi Editor
Last updated: February 14, 2025 9:10 pm
Revoi Editor
Published: February 14, 2025
Share
SHARE

हल्द्वानी, 14 फरवरी। देव भूमि उत्तराखंड में शुक्रवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग समापन हो गया। भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने अगले मेजबान मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को ध्वज सौंपने से पहले खेलों के समापन की घोषणा की।

मेघालय होगा अगले राष्ट्रीय खेलों का मेजबान

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया कि भारत 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) ओलम्पिक 2036 के मेजबान पर फैसला अगले वर्ष के बाद लेगी।

अमित शाह ने अपने संबोधन में 2036 में ओलम्पिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं आज यह कह सकता हूं कि खेलों में भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। हम 2036 में ओलम्पिक की मेजबानी के लिए तैयार हैं। जब यहां ओलम्पिक होंगे तो हमारे खिलाड़ी पदक जीतेंगे और तिरंगे का परचम लहरायेंगे।’

शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा, उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य, दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और ओलम्पिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग सहित अन्य हस्तियों ने समापन समारोह की शोभा बढ़ाई।

हल्द्वानी (उत्तराखंड) में ’38वें राष्ट्रीय खेलों’ के समापन समारोह से लाइव… #NationalGamesUttarakhand https://t.co/WTZ4pxZ0Jt

— Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2025

शाह ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत खेलों में और प्रगति करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार देश में खेलों का इकोसिस्टम और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है।

भारत में खेलों का बजट अब 3800 करोड़ रुपये हो गया है

गृह मंत्री ने कहा, ‘जब मोदीजी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, तब हमारा खेलों का बजट 800 करोड़ रूपये था, जो अब 3800 करोड़ रुपये हो गया है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार खेलों को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक जीते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 26 हो गया है । इसी तरह 2014 में एशियाई खेलों में 57 और 2023 में 107 पदक जीते।

मांडविया बोले – उत्तराखंड सिर्फ देवभूमि नहीं वरन खेलभूमि भी है

खेल मंत्री मांडविया ने कहा, ‘उत्तराखंड ने देश को बताया है कि यह सिर्फ देवभूमि नहीं बल्कि खेलभूमि भी है। राज्य ने सुनिश्चित किया कि खेलों के दौरान किसी भी खिलाडी को कोई कठिनाई न हो। यह भारत के खेल केंद्र बनने की शुरुआत है।’

आज हल्द्वानी, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ शामिल हुआ। राष्ट्रीय खेलों में देश के होनहार खिलाड़ियों का अद्भुत प्रदर्शन निश्चित तौर पर भारत के… pic.twitter.com/QbvCBCtSM8

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) February 14, 2025

उन्होंने कहा, ‘यह 2036 तक भारत के ओलम्पिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में शामिल होने की शुरुआत है। देश में अब एक खेल पारिस्थितिकी तंत्र है। यह खेल सहित हर पहलू में आगे बढ़ रहा है।’ इस अवसर पर उषा ने कहा, ‘सफर यहीं खत्म नहीं होता, यह भारतीय खेलों के लिए सिर्फ शुरुआत है।’

सेना की टीम सर्वाधिक 68 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रही

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत 28 जनवरी को हुई थी, जिसमें सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) कुल 121 पदक (68 स्वर्ण, 26 रजत, 27 कांस्य) के साथ पिछले छह राष्ट्रीय खेल में पांचवीं बार पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। महाराष्ट्र ने 201 (54 स्वर्ण, 71 रजत, 76 कांस्य) के साथ सेना से अधिक पदक जीते, लेकिन कम स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह दूसरे स्थान पर रहा।

As the curtains fall on the #38thNationalGames2025 in Uttarakhand, we celebrate the spirit, determination & excellence of over 10,000 athletes across 35 disciplines!

Every performance was a testament to the passion & perseverance that define Bharat’s sporting future.

1/2 pic.twitter.com/1QntqV7L3l

— Raksha Khadse (@khadseraksha) February 14, 2025

महाराष्ट्र व हरियाणा क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर

यहां तक ​​कि हरियाणा को 153 (48 स्वर्ण, 47 रजत, 58 कांस्य) के साथ सेना से अधिक पदक मिले, लेकिन उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मेजबान उत्तराखंड 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ सातवें स्थान पर रहा।

You Might Also Like

Mulayam Singh Yadav : सैफई में नेताजी को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा जमावड़ा, आज होगा अंतिम संस्कार
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, कहा-आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ
WPL सीजन-2 : हरमनप्रीत की तूफानी पारी, गुजरात जाएंट्स को पस्त कर मुंबई इंडियंस ने पाया प्लेऑफ का टिकट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : पायलट के पिता से बोला सुप्रीम कोर्ट- देश में कोई नहीं मानता यह आपके बेटेकी गलती थी, आज
वास्तु शास्त्र : झाड़ू-पोछा का गलत समय बन सकता है घर में कलह का कारण, जानिए सही नियम और सावधानियां
TAGGED:amit shahclosing of National GamesIndia is ready to host Olympics 2036
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?