hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दक्षिण अफ्रीका ने बराबर किया हिसाब, दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया 3 विकेट से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > दक्षिण अफ्रीका ने बराबर किया हिसाब, दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया 3 विकेट से परास्त
खेलहिन्दी

दक्षिण अफ्रीका ने बराबर किया हिसाब, दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया 3 विकेट से परास्त

Revoi Editor
Last updated: November 11, 2024 1:32 am
Revoi Editor
Published: November 11, 2024
Share
SHARE

गक्बेरहा, 10 नवम्बर। दो दिन पूर्व डरबन में बड़ी जीत से धमाकेदार आगाज़ करने वाली टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रविवार को यहां मेजबान गेंदबाजों के सामने लाचार नजर आए और नतीजा यह हुआ कि दक्षिण अफ्रीका ने कम स्कोर वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह गेंदों के शेष रहते तीन विकेट की रोमांचक जीत से हिसाब बराबर कर दिया और चार मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर जा खड़ी हुई।

🟢🟡Match Result

Superb Cricket from our Proteas!😃🥳🏏

🇿🇦South Africa win by 3 wickets

The series is now level at 1-1.
Next stop, Centurion😉#WozaNawe #BePartOfIt #SAvIND pic.twitter.com/du7zjYW2KZ

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 10, 2024

वरुण चक्रवर्ती की करिअर बेस्ट गेंदबाजी भी काम न आई

सेंट जॉर्जेज पार्क में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य भारतीय टीम शीर्षक्रम के बिखरने के बाद हार्दिक पंड्या (नाबाद 39 रन, 45 गेंद, एक छक्का, चार चौके) की कोशिशों से छह विकेट पर 124 रनों तक पहुंच सकी। जवाब में लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (5-17) की करिअर बेस्ट गेंदबाजी भी भारत के काम न आई और दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवरों में सात विकेट 128 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

86 पर 7 विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने की वापसी

हालांकि कमजोर लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका की राह कदापि आसान नहीं थी क्योंकि 11 मैचों के करिअर में पहली बार पांच विकेट का आंकड़ा पार करने वाले कर्नाटक के 33 वर्षीय गेंदबाज वरुण के सामने 16वें ओवर में 86 पर सात बल्लेबाज लौट चुके थे।

4⃣ Overs
1⃣7⃣ Runs
5⃣ Wickets

Varun Chakaravarthy was an absolute rage today! 👌👌

Live ▶️ https://t.co/ojROEpNnzy #TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/QJ6H5uZWYg

— BCCI (@BCCI) November 10, 2024

स्टब्स व कोट्जी ने अटूट भागीदारी से मेजबानों की जीत सुनिश्चित की

लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 47 रन, 41 रन, सात चौके) व नौवें क्रम पर उतरे गेराल्ड कोट्जी (नाबाद 19 रन, नौ गेंद, एक छक्का, दो चौके) 20 गेंदों पर अटूट 42 रनों की साझेदारी से मेजबानों को बड़ी राहत प्रदान की।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व भारतीय पारी में पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके तो अभिषेक शर्मा (चार रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (चार रन) भी सस्ते में निबट गए (3-15)। तिलक वर्मा (20 रन, 20 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व अक्षर पटेल (27 रन, 21 गेंद, चार चौके) ने 30 रनों की भागीदारी से बिखराव रोका।

हार्दिक-अर्शदीप के सहारे भारत 124 के पार पहुंच सका

रिंकू सिंह (नौ रन) भी संघर्ष करते दिखे (6-87)। फिलहाल पंड्या ने अर्शदीप सिंह (नाबाद सात रन, छह गेंद, एक छक्का) ने अटूट 37 रन जोड़कर दल को सवा सौ के पास पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर अंत में नाकाफी साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच सेंचुरियन में 13 नवम्बर को तीसरा मुकाबला होगा।

You Might Also Like

महाकाल की नगरी में शिप्रा तट पर टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, फैली 18 लाख 82 हजार 229 दीयों की रोशनी
हिजाब विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- स्कूल-कालेजों में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं
झारखंड के राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ पर लंदन में हमला, बेटी मरियम ने इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की
भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों की संख्या सवा लाख से कम, 531 दिनों में न्यूनतम
TAGGED:Cricketsecond T20 matchSouth Africa leveled the scoreTeam India lost by 3 wickets
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?