hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: IRCTC टूर पैकेज : भारत गौरव ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू, 11 दिनों में यात्री दक्षिण भारत के इन मंदिरों में करेंगे दर्शन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > IRCTC टूर पैकेज : भारत गौरव ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू, 11 दिनों में यात्री दक्षिण भारत के इन मंदिरों में करेंगे दर्शन
राष्ट्रीयहिन्दी

IRCTC टूर पैकेज : भारत गौरव ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू, 11 दिनों में यात्री दक्षिण भारत के इन मंदिरों में करेंगे दर्शन

Vinayak Barot
Last updated: October 18, 2023 12:19 pm
Vinayak Barot
Published: October 18, 2023
Share
SHARE

प्रयागराज, 18 अक्टूबर। दक्षिण भारत दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से 28 अक्टूबर को रवाना होगी। 10 रात्रि व 11 दिनों के इस टूर पैकेज में  प्रयागराज और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।

आइआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी का दर्शन कर सकेंगे। बुकिंग भी ईएमआई के जरिए हो सकेगी। यानि किश्तों में रुपये अदा कर धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन में प्रयागराज संगम के अलावा गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर स्टेशनों से बैठा जा सकेगा।

इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी थ्री एवं एसी टू का भी कोच रहेगा। दक्षिण भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेन प्रयागराज से 28 अक्तूबर को रवाना होगी। सात नवम्बर को यह ट्रेन वापस लौटेगी। ट्रेन में यात्रियों को सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन भी दिया जाएगा। यात्रियों की डिमांड पर उन्हें बिना लहसुन और प्याज वाला भोजन भी उपलब्ध करया जाएगा।

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय पर यात्रा की बुकिंग शुरू की गई है। यात्री चाहें तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी बुकिंग करवा सकते हैं। इस दौरान लोकल परिवहन और यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी के माध्यम से ही की जाएगी।

किराया भी जान लें

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि दस रात्रि और 11 दिनों के इस पैकेज में जिन लोगों को स्लीपर कोच में यात्रा करनी है उन्हें 21420 रुपये, थर्ड एसी में 36400 एवं एसी टू कोच में प्रति व्यक्ति किराया 48420 रुपये रहेगा। ट्रेन में कुल 767 बर्थ बुक की जाएंगी। इसमें एसी टू की 49, एसी थ्री की 70 एवं स्लीपर श्रेणी की 648 बर्थ शामिल हैं।

You Might Also Like

कांग्रेस का आरोप- नमामि गंगे परियोजना में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ, वाराणसी के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे
पूर्व नौकरशाह राजकुमार गोयल बने देश के मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ,
सिक्किम बाढ़: मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 103 लापता लोगों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में भारतीय सेना के वाहनों पर आतंकवादियों का हमला, 3 जवान शहीद, 3 अन्य घायल
महाराष्ट्र : ठाणे में MNS कार्यकर्ताओं का बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हंगामा, मराठी न बोलने पर प्रबंधक को धमकाया
TAGGED:Bharat Gaurav TrainBooking startsIRCTC Tour PackageSouth India Tour
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?