काकामिगाहारा, दो अक्टूबर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में अपना अजेय अभियान जारी रखा और शुक्रवार को खेले गए फाइनल में 1-0 की रोमांचक जीत से गत चैम्पियन चीन से उपाधि छीनने के साथ एशियाड में 44 वर्षों से जारी स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया। सलीमा टेटे एंड कम्पनी ने इसके साथ ही लॉस एंजेलिस ओलम्पिक खेलों का टिकट भी पक्का कर लिया।
𝗧𝗛𝗘 𝟰𝟰-𝗬𝗘𝗔𝗥 𝗪𝗔𝗜𝗧 𝗜𝗦 𝗢𝗩𝗘𝗥, 𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗪𝗢𝗠𝗘𝗡'𝗦 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗦 𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝟮𝟬𝟮𝟲 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦! 🇮🇳🥇
A 1-0 victory over World No. 4 China in the final seals a historic gold medal for the Indian Women’s Team, securing… pic.twitter.com/ZiQP1PSYaD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
लालरेम्सियामी ने किया इकलौता गोल तो गोली सविता ने बचाया पेनाल्टी स्ट्रोक
गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए संघर्षपूर्ण फाइनल पर गौर करें तो दसवें मिनट में लालरेम्सियामी ने जहां मैच का इकलौता गोल किया वहीं 24वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव पर टीम को स्वर्णिम सफलता में अहम भूमिका निभाई। वस्तुतः भारतीय जीत का श्रेय भारतीय डिफेंस को जाता है, जिसने चीन के लगातार हमलों के बावजूद संयम नहीं खोया और एक गोल की बढत अंत तक बनाए रखी।
A historic day for Indian Sports! 🇮🇳🥇🏑
Our incredible Nari Shakti has conquered Asia! Heartiest congratulations to the Indian Women’s Hockey Team on stunning defending champions China 1-0 to clinch GOLD at the #AsianGames2026.
By ending a 44-year wait since 1982, our… pic.twitter.com/oz0eCTTJgM
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 2, 2026
भारतीय महिलाओं ने इसके साथ ही पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने की नाकामी को भुलाते हुए लॉस एंजेलिस ओलम्पिक 2028 का सीधे टिकट कटा लिया। चीन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा तो मेजबान जापान ने निर्धारित समय में गोलरहित बराबरी के बाद शूटआउट में कोरिया को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗪𝗢𝗠𝗘𝗡’𝗦 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗛𝗔𝗦 𝗥𝗘-𝗪𝗥𝗜𝗧𝗧𝗘𝗡 𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗬! 🇮🇳🥇
The Salima Tete-led Indian team secures its second Asian Games gold after 44 years, etching their names in the history of Indian hockey! 🏑🏆
𝗔 𝗚𝗢𝗟𝗗𝗘𝗡 𝗖𝗛𝗔𝗣𝗧𝗘𝗥! ❤️… pic.twitter.com/uFExGptF10
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
अंतिम बार दिल्ली एशियाड 1982 में मिली थी खिताबी सफलता
गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 में दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था, जब पहली बार महिला हॉकी को इन खेलों में शामिल किया गया था। उल्लेखनीय है कि अगस्त में नीदरलैंड्स व बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में संपन्न FIH हॉकी विश्व कप में भी भारतीय टीम ने पिछले 52 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया था। विश्व कप के लीग चरण में भी भारत ने चीन को 2-2 की बराबरी पर रोका था और टूर्नामेंट में उसे एकमात्र पराजय ओलम्पिक चैम्पियन नीदरलैंड्स के हाथों देखनी पड़ी थी।
𝗗𝗘𝗘𝗣𝗜𝗞𝗔 𝗥𝗨𝗟𝗘𝗦 𝗧𝗛𝗘 𝗚𝗢𝗔𝗟 𝗦𝗖𝗢𝗥𝗜𝗡𝗚 𝗖𝗛𝗔𝗥𝗧𝗦! 🎯🇮🇳
Deepika finishes the Asian Games 2026 as the tournament’s top goal scorer with 21 goals, playing a key role in the Indian Women’s Team’s golden campaign. 🏑🥇#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026… pic.twitter.com/VZIBmyM6JI
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
𝗚𝗢𝗟𝗗𝗘𝗡 𝗠𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧𝗦 𝗙𝗥𝗢𝗠 𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟! 🇮🇳🥇
The Indian Women’s Team defeated China 1-0 in the Asian Games 2026 final to secure their second Asian Games gold! 🏑🏆
Relive the celebrations, emotions and action from a historic night in our match album. 📸❤️… pic.twitter.com/3zUU4h0XV9
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
लालरेम्सियामी ने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच को बनाया यादगार
दरअसल, टीम बसों के ट्रैफिक में फंसने के कारण फाइनल एक घंटा देर से शुरू हुआ। लेकिन भारतीय टीम ने शुररुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया। दसवें मिनट मे गोल के पास साक्षी राणा से गेंद लेकर लालरेम्सियामी ने रिवर्स स्टिक से गोल के ऊपरी हिस्से में गेंद डाल दी और चीनी गोलकीपर के पास संभलने का भी मौका नहीं था। लालरेम्सियामी का यह 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया।
🏆 GOLDEN MOMENT. GOLDEN LEGACY. 🇮🇳✨
44 years later, the Indian Women’s Hockey Team are Asian Games CHAMPIONS once again! 🥇
A 1-0 triumph over defending champions China, sealed by Lalremsiami’s 10th-minute strike, brings home a historic Gold and a direct ticket to LA 2028! 🔥… pic.twitter.com/XSLMwnQi1C
— SAI Media (@Media_SAI) October 2, 2026
भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर 13वें मिनट में मिला, लेकिन नवनीत कौर की स्लैप हिट बाहर से निकल गई। चीन को पहला पेनाल्टी कॉर्नर 18वें मिनट में मिला, लेकिन भारत ने वैरिएशन को बखूबी भांपकर उसे नाकाम कर दिया। वहीं लालरेम्सियामी की गलती पर चीन को 24वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन सविता ने अपने बायीं ओर डाइव लगाकर जबर्दस्त बचाव किया।
𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡, 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡! 🥇🇮🇳
Everybody knows say the Indian Women’s Team are CHAMPIONS! 😎🏆
The gold is ours, and the celebrations are only getting started! 💃🏑🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/bwjLi9EhA6
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
इसके बाद पूरे मैच में भारतीय डिफेंस ने चीन के लगातार हमलों को नाकाम किया। इशिका चौधरी, बलजीत कौर ओर सुशीला चानू ने चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया। वहीं गोलकीपर सविता और बिछू देवी ने विश्व कप वाली लय को कायम रखते हुए उनका पूरा साथ दिया।
🎟️🇮🇳 TICKET TO LA 2028 — PUNCHED! 🏑🔥
The Indian Women’s Hockey Team has done it in style! 🥇🏆
Asian Games 2026 GOLD secured, and with it comes the ticket to the LA 2028 Olympics! ✈️🌟
From dominating the Asian stage to booking their Olympic spot — the journey continues!… pic.twitter.com/gwSMjnOwE5
— SAI Media (@Media_SAI) October 2, 2026
भारतीय पुरुष शनिवार को मलेशिया के खिलाफ उपाधि रक्षा के लिए उतरेंगे
दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम शनिवार को मलेशिया के खिलाफ खिताब बरकरार रखने उतरेगी, जो उसने हांगझू 2023 में जीता था। स्वर्ण पदक विजेता टीम को लॉस एंजेलिस ओलम्पिक 2028 का भी सीधा टिकट मिल जाएगा। देखा जाए तो भारतीय टीम ने कभी लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है और उसके पास शनिवार को यह कामयाबी हासिल करके भारतीय हॉकी का सुनहरा अध्याय लिखने का मौका है।


