पीएम मोदी ने प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को बधाई दी

नई दिल्ली, 9 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई। उनके सार्थक कार्यकाल की कामना है।’ हालांकि सीजेआई चंद्रचूड़ के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी पूर्वाह्न उपस्थिति नहीं हो सके। वह चुनाव प्रचार के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।

कानून मंत्री रिजिजू ने भी सीजेआई को दीं शुभकामनाएं

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट कर न्यायामूर्ति चंद्रचूड़ को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘डॉ. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को भारत का 50वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। उन्हें शुभकामनाएं और न्याय की त्वरित ‘डिलीवरी’ सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ समन्वय में काम करने को उत्सुक हूं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular