hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : उडुपी में 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार समेत अन्य दस्तावेज जब्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक : उडुपी में 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार समेत अन्य दस्तावेज जब्त
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक : उडुपी में 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार समेत अन्य दस्तावेज जब्त

Revoi Editor
Last updated: October 12, 2024 8:32 pm
Revoi Editor
Published: October 12, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर। कर्नाटक के उडुपी जिले में पुलिस ने नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन वर्षों से बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से जिले के मालपे में रह रहे थे। इन सभी के पास से फर्जी आधार सहित अन्य अवैध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

उडुपी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया, जब एक आरोपित मोहम्मद मानिक ने मंगलुरु हवाई अड्डे के रास्ते फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दुबई भागने की कोशिश की। इमिग्रेशन अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने उसे दक्षिण कन्नड़ जिले के बाजपे पुलिस को सौंप दिया, जहां मामला दर्ज किया गया।

डॉ. अरुण कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान मानिक ने खुलासा किया कि उसके साथ आठ अन्य बांग्लादेशी नागरिक भी बिना उचित दस्तावेज के हुदे में रह रहे थे। यह जानकारी मिलने पर, मालपे पुलिस ने शुक्रवार को हुदे में उसके आवास पर छापा मारा और शेष सात संदिग्धों को हिरासत में लिया।

आगे की जांच में पता चला कि सभी नौ बांग्लादेशी नागरिकों के पास फर्जी आधार कार्ड थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये फर्जी दस्तावेज कैसे हासिल किए गए और कैसे यह समूह बांग्लादेश-भारत सीमा को बिना पकड़े पार करने में कामयाब रहा।

आरोपितों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

एसपी डॉ. अरुण ने पुष्टि की है कि सभी नौ आरोपितों के खिलाफ मालपे पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। संदिग्धों को अदालत में पेश किया जाएगा। फर्जी पहचान दस्तावेजों के निर्माण में किसी और की संलिप्तता को उजागर करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द न्यायालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

You Might Also Like

खड़गे का केंद्र के ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ अभियान पर हमला, बोले – ‘पीएम मोदी भारत में तानाशाही चाहते हैं’
यूपी: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद
सरकार अलवर विमंदित बालिका प्रकरण की सीबीआई से भी जांच कराने को तैयार : गहलोत
तेलंगाना: केसीआर को लगा बड़ा झटका, बीआरएस के 6 एमएलसी कांग्रेस में हुए शामिल
शरद पवार की मान-मनौव्वल के बीच एनसीपी में इस्तीफों का दौर, महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी छोड़ा पद
TAGGED:9 Bangladeshi nationals arrestedfake Aadhaar seizedKARNATAKAUdupi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?