hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शरद पवार की मान-मनौव्वल के बीच एनसीपी में इस्तीफों का दौर, महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी छोड़ा पद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > शरद पवार की मान-मनौव्वल के बीच एनसीपी में इस्तीफों का दौर, महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी छोड़ा पद
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शरद पवार की मान-मनौव्वल के बीच एनसीपी में इस्तीफों का दौर, महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी छोड़ा पद

Vinayak Barot
Last updated: May 3, 2023 1:23 pm
Vinayak Barot
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 3 मई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में अध्यक्ष पद से वयोवृद्ध नेता शरद पवार के इस्तीफे के बाद पार्टी में उथल पुथल मच गई है। एकतरफ इस्तीफा वापस लेने के लिए शरद पवार की मान-मनौव्वल जारी है तो दूसरी तरफ पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आह्वाड बोले – ‘शरद पवार के बिना पद पर नहीं रहूंगा‘

जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार के इस्तीफा वापस न लेने पर अपना पद छोड़ा है। उनका कहना है कि वह शरद पवार के बिना पद पर नहीं रहेंगे। आव्हाड को शरद पवार के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। वह सुप्रिया सुले से भी अच्छे संबंध रखते हैं। माना जा रहा है कि अजित पवार खेमे पर दबाव बनाने के लिए शरद पवार के बाद दूसरे नेताओं के भी इस्तीफों का दांव चला जा रहा है। इसी कड़ी में जितेंद्र आव्हाड के बाद कुछ और नेता अपने पदों से इस्तीफे दे सकते हैं।

एनसीपी की बैठक में पवार सहित सभी शीर्ष नेता मौजूद

इस बीच महानगर के यशवंत राव ऑडिटोरियम में एनसीपी की बैठक चल रही है। इस बैठक में सुप्रिया सुले, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेता मौजूद हैं और शरद पवार के साथ वार्ता चल रही है। मीटिंग में पहुंचने से पहले अजित पवार ने अध्यक्ष बनने के सवाल पर इनकार किया।

अजित पवार बोले – मेरे अध्यक्ष बनने का सवाल ही नहीं उठता

अजित पवार ने कहा, ‘इस बात का सवाल ही नहीं उठता है। यदि मुझे अध्यक्ष बनने को कहा भी जाएगा तो मैं इससे इनकार कर दूंगा।’ माना जा रहा है कि अजित पवार खुद अध्यक्ष बनने की बजाय अपने किसी करीब जैसे प्रफुल्ल पटेल को अध्यक्ष बनवा सकते हैं। वह खुद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

You Might Also Like

नौकरी डॉट कॉम सर्वे – छटनी का दौर खत्म हुआ, वर्ष 2023 की पहली छमाही में कम होंगी छंटनियां
भारत में कोरोना संकट : 32 राज्यों में घट रहे संक्रमण के नए केस, 38 दिनों में पहली बार 2,800 से कम मृत
भारत व बांग्लादेश के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा : अनुराग ठाकुर
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने दिया त्यागपत्र
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार, सौरभ व आतिशी मंत्री नियुक्त
TAGGED:Efforts to persuade Sharad PawarJitendra Awhad also resignRound of resignations in NCP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?