hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना चुनाव : शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान, कुछ बूथों पर झड़प
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > तेलंगाना चुनाव : शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान, कुछ बूथों पर झड़प
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना चुनाव : शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान, कुछ बूथों पर झड़प

Vinayak Barot
Last updated: November 30, 2023 7:32 pm
Vinayak Barot
Published: November 30, 2023
Share
SHARE

हैदराबाद, 30 नवम्बर। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े के अनुसार शाम पांच बजे तक राज्य में 63.94 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। अंतिम आंकड़े आने के साथ मत प्रतिशत में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।

Empowered Voices!

Women in Telangana Unite at the Polls, Shaping the Future.#ECI #assemblyelections2023 #TelanganaElections2023 #IVote4Sure #GoVote pic.twitter.com/fBfNrehpLV

— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 30, 2023

बीआरएस-कांग्रेस में मुख्य टक्कर, भाजपा भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को प्रयासरत

तेलंगाना गठन के बाद पिछले दो बार से के. चंद्रशेखर राव की अगुआई वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस (पूर्व में बीआरएस) सत्ता पर काबिज है और वह हैट्रिक बनाने की फिराक में है वहीं कांग्रेस वापसी करने के लिए जोर मार रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी पहली बार सिंहासन पर बैठने के लिए प्रयासरत है। हालांकि सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी क्रम में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी ताल ठोक रखी है। दिलचस्प यह है कि सभी पार्टियां एआईएमआईएम पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी की बी टीम होने का आरोप लगाती रही हैं।

के कविता ने कहा – ‘हम पहले से ही जश्न मना रहे

सीएम केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी के कविता पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘हर जगह से अच्छी खबर है। हम पहले से ही जश्न मना रहे हैं। दुर्भाग्य से वो (भाजपा) कोई जश्न नहीं मना पाएंगे। पिछली बार भी उन्होंने भ्रम पैदा करने की कोशिश की, आखिरकार बीआरएस की जीत हुई। इस बार भी बीआरएस की जीत होगी।’

जी. किशन रेड्डी का आरोप – पूरे चुनाव में बीआरएस ने किया नियमों का उल्लंघन’

दूसरी तरफ तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘तेलंगाना विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गए हैं। बिना किसी असफलता के सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन बीआरएस ने पूरे राज्य में एमसीसी नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में पैसे और शराब बांटी है। चुनाव आयोग को इसकी निगरानी में सख्त होना चाहिए था।’

‘तेलंगाना में अच्छे नतीजों की उम्मीद‘

किशन रेड्डी ने यह भी कहा, ‘हमें चुनाव में अच्छे नतीजों की उम्मीद है। मैं नागार्जुन सागर में हुई घटना की निंदा करता हूं। तेलंगाना सरकार ने नागार्जुन सागर बांध को केआरएमडी के तहत लाने के केंद्र सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया है। इसे तेलंगाना सरकार के राजनीतिक स्टंट के तौर पर देखा जा रहा है। मैं इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखूंगा।’

Inclusivity at its Best: Third Gender Voters Make Their Mark in Telangana Elections!#ECI #AssemblyElections2023 #TelanganaElections2023 #GoVote #IVote4Sure pic.twitter.com/selzBXfazL

— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 30, 2023

केसीआर चुनाव हार रहे और कांग्रेस की होगी शानदार जीत – सांसद मनिकम टैगोर

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी अपनी पार्टी की जीत को लेकर विश्वास जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना के लोग बहुत स्पष्ट हैं कि आज कांग्रेस के पक्ष में लहर है और मेरी गणना के अनुसार कांग्रेस 119 सीटों में से 78 सीटें जीतेगी। केसीआर दूसरी सीट से हार रहे हैं, जिस पर वह लड़ रहे हैं और यहां कांग्रेस की शानदार जीत होगी।’

Key Insights at a glance!

It's poll day for 119 ACs in Telangana Assembly Elections 2023.

Check out for more details#ECI #AssemblyElections2023 #TelanganaElections2023 #GoVote #IVote4Sure pic.twitter.com/iEzft3ZI6i

— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 30, 2023

कविता के खिलाफ केस दर्ज

इस बीच वोटिंग के दौरान ही BRS MLC के. कविता के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों के अंदर या उसके आसपास प्रचार करने पर प्रतिबंध है। आरोप है कि आज हैदराबाद में अपना वोट डालने के बाद कविता ने इसी नियम का उल्लंघन करते हुए मीडिया को संबोधित किया।

You Might Also Like

दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, विमान में सवार थे कुल 161 यात्री
केंद्र सरकार ने आदेशों के अनुपालन के लिए ट्विटर को दी अंतिम नोटिस, 4 जुलाई के बाद हो सकती है काररवाई
केंद्र ने वस्‍त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना को दी मंजूरी, 5 वर्षों में 10,683 करोड़ का पैकेज
पश्चिम बंगाल चिकित्सक केस: चिकित्सकों ने काम बंद रखा, पुलिस को जांच पूरी करने के लिए बुधवार तक दिया समय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट ‘उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’ नौसेना का जलावतरण किया
TAGGED:63.94 percent voting till 5 pmclashes at some boothsTelangana elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?