hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्र सरकार ने आदेशों के अनुपालन के लिए ट्विटर को दी अंतिम नोटिस, 4 जुलाई के बाद हो सकती है काररवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्र सरकार ने आदेशों के अनुपालन के लिए ट्विटर को दी अंतिम नोटिस, 4 जुलाई के बाद हो सकती है काररवाई
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्र सरकार ने आदेशों के अनुपालन के लिए ट्विटर को दी अंतिम नोटिस, 4 जुलाई के बाद हो सकती है काररवाई

Vinayak Barot
Last updated: June 29, 2022 4:56 pm
Vinayak Barot
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 जून। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को नोटिस जारी कर चार जुलाई तक पूर्व के सभी सरकारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भेजी है नोटिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चार जुलाई की समयसीमा तय की है। इसका पालन नहीं करने पर ट्विटर मध्यवर्ती का दर्जा खो सकती है, जिसका मतलब होगा कि उसके मंच पर की जाने वाली सभी टिप्पणियों की जिम्मेदारी उसकी होगी।

मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, ’27 जून को ट्विटर को नोटिस जारी करके अब तक जारी सभी सरकारी आदेशों का अनुपालन करने को कहा गया है। इस महीने की शुरुआत में भी उसे नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया। यह अंतिम नोटिस है। ट्विटर को इस बाबत भेजे ई-मेल पर भी कोई जवाब नहीं मिला है।’

कई ऐसे आदेश हैं, जिनका ट्विटर ने अब तक अनुपालन नहीं किया

गौरतलब है कि कई मौकों पर ट्विटर का सरकार के साथ विवाद होता रहा है। गत 26 जून को ट्विटर ने 80 से अधिक ऐसे ट्विटर खातों तथा ट्वीट की सूची सौंपी है, जिनको 2021 में सरकार के आग्रह के बाद ‘ब्लॉक’ किया गया है। सरकारी सूत्र का कहना है कि कई और ऐसे आदेश हैं, जिनका ट्विटर ने अब तक अनुपालन नहीं किया है।

You Might Also Like

नहीं रहे दिलीप कुमार, 98 वर्ष की उम्र में ट्रेजडी किंग ने ली अंतिम सांस
कर्नाटक की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी – ‘कांग्रेस के लोगों ने मुझे अब तक 91 बार गालियां दी हैं’
बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली लड़ेंगी
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू के नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस लिया
संसद सत्र : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस, द्रमुक व तृणमूल सहित विपक्ष का लोकसभा से बहिर्गमन
TAGGED:Central GovernmentMinistry of electronics and information technologynotice to twitterTwitter
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?