hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव का पहला चरण : शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव का पहला चरण : शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव का पहला चरण : शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान

Vinayak Barot
Last updated: February 10, 2022 8:24 pm
Vinayak Barot
Published: February 10, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को पहले चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 57.79 फीसदों लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी उपलब्ध कराई।

मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक 62.14 फीसदी मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 62.14 फीसदी औसत वोटिंग दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं पर बूथ कैप्चरिंग या हिंसा सहित कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

शाम पांच बजे तक जिलेवार औसत मतदान का विवरण –

मुजफ्फरनगर – 62.14%

शामली – 61.78%

बागपत – 61.35%

बुलंदशहर – 60.52%

हापुड़ – 60.50%

मेरठ – 58.52%

मथुरा – 58.51%

अलीगढ़ – 57.25%

आगरा – 56.61%

गौतम बुद्ध नगर – 54.77%

गाजियाबाद – 54.77%

11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग 

गौरतलब है कि पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों – शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा व आगरा जिलों की नौ सुरक्षित सहित कुल 58 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई थी, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरुष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1,448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के तहत पूर्वाह्न नौ बजे तक औसत 7.93 फीसदी, पूर्वाह्न 11 बजे तक 20.03% और अपराह्न एक बजे तक औसत 41.16 फीसदी वोटिंग हुई थी।

पहले चरण के चुनावी रण 73 महिलाओं सहित 623 प्रत्याशी

पहले चरण की वोटिंग में 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं। इस दौरान जिन प्रमुख मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं, उनमें श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण आदि शामिल हैं।

You Might Also Like

भूपेंद्र पटेल ने ‘रीजनल वाइब्रेंट समिट’ और ‘एजेंडा 2035’ के जरिए गुजरात के विकास का खाका किया पेश
अहमदाबाद विमान हादसा : डीएनए मिलान से 135 मृतकों की शिनाख्त हुई, 101 लोगों के शव परिजनों को सौंपे गए
जेपी नड्डा का दावा- कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल केवल लूट की गारंटी दे सकती हैं
दिल्ली शराब घोटाला : मोबाइल फोन लेकर ईडी के सामने पहुंचीं कविता, एजेंसी के दावे पर जताया कड़ा ऐतराज
राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दिया इस्तीफा, रायबरेली से रहेंगे सांसद, अब लोकसभा में कांग्रेस सांसदों की संख्या 98
TAGGED:57.79 percent voting till 5 pmfirst phase of votinglucknowState Election CommissionUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?