hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : अमरावती में केमिस्ट की हत्या मामले में 5 आरोपित गिरफ्तार, नूपुर के समर्थन में की गई पोस्ट बनी हत्या की वजह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र : अमरावती में केमिस्ट की हत्या मामले में 5 आरोपित गिरफ्तार, नूपुर के समर्थन में की गई पोस्ट बनी हत्या की वजह
अपराधराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : अमरावती में केमिस्ट की हत्या मामले में 5 आरोपित गिरफ्तार, नूपुर के समर्थन में की गई पोस्ट बनी हत्या की वजह

Vinayak Barot
Last updated: July 2, 2022 3:58 pm
Vinayak Barot
Published: July 2, 2022
Share
SHARE

अमरावती, 2 जुलाई। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में गत 21 जून को एक 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश प्रह्लादराव कोल्हे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जो वजह अब सामने आ रही है, उसके अनुसार केमिस्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी करने वालीं भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। उदयपुर की तर्ज पर हुए इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपित फरार, पुलिस तलाश में जुटी

अमरावती की पुलिस कमिश्नर डॉक्टर आरती सिंह ने शनिवार को कहा कि केमिस्ट की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपित इरफान खान की तलाश की जा रही है, जो एक एनजीओ चलाता है।

उधर, सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि उमेश अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। उन्होंने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में उनकी टिप्पणियों के लिए कुछ ह्वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने गलती से पोस्ट को उस ह्वाट्सएप ग्रुप में भी शेयर कर दिया था, जिसमें कुछ मुस्लिम भी सदस्य थे। उस ग्रुप में उमेश के ग्राहक भी शामिल थे।

इरफान ने अन्य आरोपितों को दिए थे 10-10 हजार रुपये

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित इरफान खान ने उमेश की हत्या की साजिश रची और इसमें पांच लोगों को शामिल किया। उसने अन्य पांच आरोपितों को 10-10 हजार रुपये देने और भागने के लिए एक कार देने का वादा किया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए एनआईए जांच के आदेश

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरावती हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच के आदेश दिए हैं। एनआईए की टीम अमरावती पहुंची और महाराष्ट्र पुलिस से जानकारी जुटाई। इससे पहले उमेश की हत्या की जांच में महाराष्ट्र एटीएस की टीम जुटी थी।

नवनीत राणा ने पुलिस कमिश्नर आरती सिंह पर लगाए ये आरोप

वहीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने अमरावती कमिश्नर डॉ. आरती सिंह पर काररवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कहा है कि उदयपुर की तर्ज पर अमरावती में हुई उमेश की हत्या कमिश्नर की नाकामी की वजह से हुई है, इसलिए उनके खिलाफ काररवाई की जाए।

राणा ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ताधारियों को खुश करने के लिए आरती सिंह इस तरह के हथकंडे अपनाती हैं, इसलिए उनके खिलाफ काररवाई की जाए। नवनीत ने आरोप लगाया कि आरती सिंह पालकमंत्री के दबाव में आकर इस घटना पर पर्दा डालने का काम कर रही हैं।

शिवसेना नेता केसरकर ने कहा – कानूनी काररवाई होगी, हिन्दुत्व ही संस्कृति है

उधर मुंबई में शिवसेना के नेता दीपक केसरकर ने कहा, ‘मामले में कानूनी काररवाई होगी, हिंदुत्व ही संस्कृति है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। ऐसा दौर चल रहा है, जिसमें टारगेट खोजा जा रहा है और बहकाने की कोशिश की जा रही है। हम कोशिश करेंगे कि किसी को सॉफ्ट टारगेट ना बनाया जाए।’

केमिस्ट उमेश की दुकान से लौटते वक्त की गई थी हत्या

घटना 21 जून की रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच हुई थी, जब उमेश अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान उमेश का बेटा संकेत और पत्नी वैष्णवी दूसरी बाइक से उनके साथ चल रहे थे। पुलिस के अनुसार उमेश महिला कॉलेज के गेट के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो लोगों ने पीछे से आकर उनका रास्ता रोक दिया। एक युवक बाइक से उतरा और उमेश की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ उमेश सड़क पर गिर गए। इसके बाद संकेत उन्हें अस्पताल ले गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में पूरी घटना कैद

संकेत की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और छह लोगों की पहचान की गई, जिनमें मुदसिर अहमद (22), शाहरुख पठान (25), अब्दुल तौफीक (24) शोएब खान (22), अतीब राशिद (22) और एक अन्य के रूप में हुई। सभी अमरावती के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है, जिसमें पूरी घटना कैद है।

You Might Also Like

आईपीएल 2021 : पत्नी अनुष्का संग दुबई पहुंचे कोहली, खिलाड़ियों को 6 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन
भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में ठप हुआ ह्वाट्सएप, डेढ़ घंटे बाद शुरू हुईं सेवाएं
प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम योगी
ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 15 सूत्री शांति प्रस्ताव, कहा – अपनी शर्तों पर ही खत्म करेंगे जंग
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी की अगुआई में निकली गोरक्षपीठ की पारंपरिक शोभायात्रा, खूब बरसे समरसता के फूल
TAGGED:5 accused arrestedAmravatiMAHARASHTRAmurder of chemistNupur SharmaProphet Mohammad controversyUmesh Prahladrao Kolhe
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : ऋषभ पंत ने जड़ा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 13, 2022
यूपी विधानसभा होगी हाईटेक, जल्द ही लागू होने जा रहा ई-विधान सिस्टम, कार्यवाही का भी होगा सजीव प्रसारण
आईपीएल-17 : शुभमन गिल पर भारी पड़े शशांक सिंह, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से छीनी जीत
ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो कैसे हुआ लीक? सीबीआई जांच के लिए कोर्ट में अर्जी देंगी वादी
मानसून सत्र – पहलगाम हमला व SIR सहित कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की I.N.D.I.A. ब्लॉक ने बनाई रणनीति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?