दीपाथून में फिर दीप प्रज्वलन के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीएम मोदी बोले- ‘भगवान मुरुगन की जय’

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून स्तंभ पर दोबारा दीप प्रज्वलित करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान मुरुगन का आह्वान किया। पीएम मोदी ने तमिल भाषा में पोस्ट किया, ‘भगवान मुरुगन की जय, भगवान मुरुगन की जय। भगवान मुरुगन की जय।’

शीर्ष अदालत ने दीपाथून में दीप प्रज्वलन का दोबारा आदेश दिया

इसके पूर्व शुक्रवार को ही दिन में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर निर्देश दिया कि शनिवार को दीपाथून में कार्तिकई दीपम का दीप प्रज्वलित किया जाए। कोर्ट ने पाया कि तमिलनाडु के अधिकारियों ने विवादित स्तंभ पर अनुष्ठान की अनुमति देने वाले अपने पूर्व आदेश का प्रथम दृष्टया ‘जान बूझकर उल्लंघन’ किया था।

गत 20 नवम्बर के आदेश में कार्तिकई दीपम उत्सव के दिन 24 नवम्बर को दीपाथून में दीप प्रज्वलित करने की अनुमति दी गई थी, हालांकि इसके बजाय पारंपरिक उची पिल्लैयार मंडपम में दीप प्रज्वलित किया गया।

राज्य सरकार और मंदिर अधिकारियों पर कड़ी फटकार

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और मंदिर अधिकारियों पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि गैर-अनुपालन खुलेआम और जान बूझकर अवज्ञा के बराबर है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि इस स्थिति से संवैधानिक अराजकता फैल सकती है और कहा कि ऐसे मामलों से सख्ती से निबटने का समय आ गया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक विजय बताया। नितिन नबीन ने शुक्रवार को तिरुपरंकुंद्रम दीपाथून में दीप प्रज्वलन के निर्देश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे भगवान मुरुगन के प्रत्येक भक्त के लिए एक ऐतिहासिक विजय और भारत की पवित्र परंपराओं को बनाए रखने के उनके अधिकार की पुष्टि बताया।

नबीन ने कहा कि पहाड़ी पर स्थित दीपाथून में दीप प्रज्वलन की सुविधा प्रदान करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से यह पुनः सिद्ध होता है कि प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग धार्मिक परंपराओं को कमजोर करने या भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता है। कोई भी राजनीतिक षड्यंत्र भारत की पवित्र परंपराओं को नहीं रोक सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular