hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: योग गुरु बाबा रामदेव की घोषणा – हरियाणा में बनेगा पतंजलि से भी बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > योग गुरु बाबा रामदेव की घोषणा – हरियाणा में बनेगा पतंजलि से भी बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम
राष्ट्रीयहिन्दी

योग गुरु बाबा रामदेव की घोषणा – हरियाणा में बनेगा पतंजलि से भी बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम

Revoi Editor
Last updated: October 27, 2024 7:21 pm
Revoi Editor
Published: October 27, 2024
Share
SHARE

हरिद्वार, 27 अक्टूबर। योग गुरु बाबा रामदेव ने खनिज व हर्बल उत्पादों की अपनी निर्माता कम्पनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की ही तर्ज पर हरियाणा में हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार को यहां पतंजलि के आचार्यकुलम के वार्षिक महोत्सव के दौरान यह घोषणा की।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस वार्षिक समारोह में बतौर अतिथि उपस्थित हुए। सैनी ने भी योग गुरु बाबा रामदेव की घोषणा का समर्थन करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वार्षिक महोत्सव में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

पीएम मोदी ने की थी आचार्यकुलम की स्थापना

सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा, ‘पतंजलि आचार्यकुलम के 12वें स्थापना दिवस पर मुझे हरिद्वार में आने का मौका मिला है। यह मेरा सौभाग्य है। आचार्यकुलम की स्थापना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। आज मैं भी इसके स्थापना दिवस पर हरिद्वार आया हूं और आज ही के दिन हरियाणा के लिए एक बहुत ही बड़ी घोषणा योग गुरु बाबा स्वामी रामदेव ने की है। घोषणा के पूर्ण होने के बाद हरियाणा में कई देशों से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आएंगे।’

हमारी संस्कृति का सरंक्षण करते हुए हमारे संस्कारों को आगे बढ़ाने वाले व्यास गद्दी पर विराजमान सभी संतों के बीच आज पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय के "आचार्यकुलम्" सभागार में आचार्यकुलम् शिक्षण संस्थान के 12वें वर्ष के "वार्षिकोत्सव 2023-24" में उपस्थित होना मेरे लिए गर्व की बात है।… pic.twitter.com/gpAVnzmPvM

— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 27, 2024

बाबा रामदेव ने कहा, ‘आज आचार्यकुलम के स्थापना दिवस के मौके पर हरिद्वार के आचार्यकुलम से भी भव्य, दिव्य और बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम की आधारशिला हरियाणा में रखने की घोषणा की गई है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इसकी आधारशिला भी हरियाणा में दिखने लगेगी।’

एक लाख से अधिक बच्चे हरियाणा आचार्यकुलम में शिक्षा ग्रहण करेंगे

उन्होंने कहा, ‘एक लाख से अधिक बच्चे इस आचार्यकुलम में शिक्षा ग्रहण करेंगे। आचार्यकुलम में चरित्र निर्माण और देश के लिए कार्य करने के गुर सिखाए जाएंगे। उम्मीद है कि हरियाणा में बनने वाला आचार्यकुलम विश्व का बहुत बड़ा केंद्र बनेगा।’

You Might Also Like

नूपुर शर्मा प्रकरण में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा – ‘क्या हम पूरे भारत को कश्मीर बना देना चाहते हैं’  
टीम इंडिया ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, 70 फीसदी मामले अकेले केरल से
AI समिट के दौरान प्रदर्शन पर सियासी तूफान : भाजपा संसदीय समिति ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को बताया मास्टरमाइंड
वार्षिक विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने पर भाजपा का रघुराम राजन और कांग्रेस पर पलटवार
TAGGED:Acharyakulam in Haryanababa ramdevGurukulam PatanjaliYoga Guru
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?