hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कार्बन ट्रेडिंग के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये भुगतान करेगा विश्व बैंक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > कार्बन ट्रेडिंग के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये भुगतान करेगा विश्व बैंक
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कार्बन ट्रेडिंग के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये भुगतान करेगा विश्व बैंक

Revoi Editor
Last updated: October 5, 2024 4:56 pm
Revoi Editor
Published: October 5, 2024
Share
SHARE

नेपाल ,5अक्टूबर। विश्व बैंक के साथ हुए समझौते के मुताबिक नेपाल को इस महीने के भीतर कार्बन की बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। नेपाल वन तथा पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक 2018 से 2024 तक तराई के 13 जिलों के जंगलों के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने के लिए नेपाल को यह राशि प्रदान की जा रही है।

तराई भूमि परिधि कार्यक्रम के तहत मधेश के सर्लाही जिले में बागमती नदी से लेकर सुदूरपश्चिम प्रदेश के भारतीय सीमा में रहे महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। वन मंत्रालय के प्रवक्ता बद्रीराज ढुंगाना के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक विश्व बैंक ने नेपाल को यह राशि भुगतान करेगी।

उन्होंने बताया कि जब विश्व बैंक के साथ शुरुआत में इस संबंध में समझौता हुआ था, तो यह सहमति बनी थी कि पैसा वन मंत्रालय अंतर्गत वन विकास कोष के माध्यम से आएगा।

लेकिन वित्त मंत्रालय ने देश के कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए इस तरह के फंड को किसी मंत्रालय में लाने के बजाए केन्द्रीय रिजर्व फंड में सीधे जमा करने की शर्त रखी है। वित्त मंत्रालय ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि केन्द्रीय रिजर्व फंड में पैसा आने के बाद ही उसे वन विकास कोष में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। विश्व बैंक ने सरकार से इस मामले को स्पष्ट करने का अनुरोध करते हुए पत्राचार किया है।

कार्बन ट्रेडिंग से प्राप्त आय का 80 फीसदी हिस्सा स्थानीय समुदायों पर किया जाएगा खर्च

विश्व बैंक के नियमों में कार्बन ट्रेडिंग से प्राप्त आय का 80 प्रतिशत स्थानीय लाभार्थी जनजातीय/आदिवासी समुदायों पर खर्च करने का प्रावधान है। वन मंत्रालय के प्रवक्ता ढुंगाना ने बताया कि इसके लिए सरकार ने एक योजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि 2018 में नेपाल की राष्ट्रीय रेड प्लस रणनीति, राष्ट्रीय वन आधार स्तर को विशेष रूप से कार्बन व्यापार के संबंध में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 2019 से 2024 तक तराई क्षेत्र के 13 जिलों में कार्बन ट्रेडिंग के लाभों को साझा करने के लिए कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण कार्यक्रम तैयार किया गया।

नेपाल ने 2028 तक CO2 उत्सर्जन को 34.2 मिलियन टन कम करने का लक्ष्य रखा

इस केंद्र के प्रमुख एवं संयुक्त सचिव नवराज पुडासैनी ने बताया कि कार्यक्रम 13 जिलों के 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लागू किया गया है। नेपाल के वन क्षेत्र से प्रति हेक्टेयर औसतन 167 टन कार्बन भंडारण किया गया है। संयुक्त सचिव पुडासैनी के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र के 13 जिलों में कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण कार्यक्रम चलाया गया है और 2028 तक कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्सर्जन को 34.2 मिलियन टन कम करने का लक्ष्य लिया गया है। पहले चरण में 2023 में मापे जाने पर 2.3 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा चुका है।

You Might Also Like

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत के 32 हवाईअड्डे 15 मई तक बंद रहेंगे
सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र के लिए सेना जरूरी…, सेना दिवस पर सीएम योगी ने देखी हथियारों की प्रदर्शनी
21 घंटे बाद खुला दिल्ली-अंबाला हाईवे, किसानों की मांगों पर नरम हुई सरकार
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 271 अंक टूटा, निफ्टी फिर 25000 से नीचे
डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, हटवाई जो बाइडन के बच्चों की सिक्योरिटी
TAGGED:1600 crore tocarbon tradingnepal forwill payworld bank
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Share Market : वित्त मंत्री के इस बड़े एलान से क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 2,300 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 600 अंक नीचे

Revoi Editor
Revoi Editor
February 1, 2026
लाल किले से एक करोड़ की चोरी, जैन धार्मिक पंडाल से गायब हुआ सोने का कलश, जड़े हुए थे हीरे
मानसून सत्र : UP विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष ने बैनर पोस्टर के साथ किया प्रदर्शन
ટ્રિપલ તલાકને કારણે મુસ્લિમ મહિલાઓને વેશ્યાવૃત્તિ માટે મજબૂર થવું પડી રહ્યું છે ભાજપના ધારાસભ્ય
IIFA Awards: शाहरुख खान को Best Actor और ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का मिला पुरस्कार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?