hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत की मेजबानी में क्वाड देशों के बीच 8 अक्टूबर से शुरू होगा मालाबार समुद्री अभ्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत की मेजबानी में क्वाड देशों के बीच 8 अक्टूबर से शुरू होगा मालाबार समुद्री अभ्यास
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

भारत की मेजबानी में क्वाड देशों के बीच 8 अक्टूबर से शुरू होगा मालाबार समुद्री अभ्यास

Revoi Editor
Last updated: October 5, 2024 4:35 pm
Revoi Editor
Published: October 5, 2024
Share
SHARE

विशाखापट्टनम,5अक्टूबर। क्वाड देशों के बीच विशाखापट्टनम में 08 अक्टूबर को भारत की मेजबानी में समुद्री अभ्यास मालाबार शुरू होगा, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। इस समुद्री अभ्यास की शुरुआत विशाखापट्टनम में बंदरगाह से होगी। हिंद महासागर और भारत-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के मकसद से दो चरणों में यह नौसैन्य अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा।

1992 में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच शुरू हुआ था मालाबार अभ्यास

मालाबार अभ्यास 1992 में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था, जो अब प्रमुख बहुपक्षीय कार्यक्रम के रूप में विकसित हो गया है। इसका उद्देश्य अंतर-संचालन को बढ़ाना, आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

इस अभ्यास में विभिन्न भारतीय नौसेना प्लेटफॉर्म शामिल होंगे, जिसमें गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, बहुउद्देश्यीय फ्रिगेट, पनडुब्बी, फिक्स्ड विंग एमआर, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने एमएच-60आर हेलीकॉप्टर और पी-8 समुद्री गश्ती विमान के साथ एक एन्जैक क्लास फ्रिगेट एचएमएएस स्टुअर्ट को तैनात करेगा

इसी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना अपने इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और पी-8 समुद्री गश्ती विमान के साथ एक आर्ले बर्क-क्लास विध्वंसक यूएसएस डेवी को तैनात करेगी। जापान एक मुरासामे-क्लास विध्वंसक जेएस अरियाके के साथ अभ्यास में शामिल होगा। सभी चार देशों के विशेष बल भी अभ्यास में भाग लेंगे।

मालाबार अभ्यास में सहयोग और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई गतिविधियों की एक विस्तृत शृंखला पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ विनिमय के माध्यम से विशेष संचालन, सतह, वायु और पनडुब्बी रोधी युद्ध पर चर्चा शामिल है।

जटिल समुद्री अभियान जैसे पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह युद्ध और वायु रक्षा अभ्यास समुद्र में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समुद्री क्षेत्र में स्थितिजन्य जागरुकता में सुधार पर जोर दिया जाएगा। 09 अक्टूबर को एक विशिष्ट आगंतुक दिवस की योजना बनाई गई है, जिसके दौरान चारों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर करेंगे। यह मालाबार अभ्यास अब तक का सबसे व्यापक होने की उम्मीद है, जिसमें जटिल परिचालन परिदृश्य शामिल होंगे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम भूपेश बघेल की डिप्ट्री सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार
अमेरिका: कैलिफोर्निया की सीनेट में जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित, बना US का पहला राज्य
Karnataka Elections Result: अबतक के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, विधायकों को बुलाया बेंगलुरु
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो हाईब्रिडआतंकियों को किया गिरफ्तार
फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल : इंग्लैंड ने रचा इतिहास, मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हरा पहली बार फाइनल में
TAGGED:between Quad countrieshosted by IndiaMalabar maritime exercisewill start from October 8
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?