hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत की तरफ जो उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा: CM योगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > भारत की तरफ जो उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा: CM योगी
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

भारत की तरफ जो उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा: CM योगी

Revoi Editor
Last updated: May 14, 2025 12:48 pm
Revoi Editor
Published: May 14, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 14 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यह तय है कि भारत की तरफ जो भी उंगली उठाएगा और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा। राज्य की राजधानी लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारों जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए। दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए।’’

एक बयान के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए अपने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। हाथ में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री ने यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जवानों, पूर्व सैनिकों, नौजवानों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सलाम करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पाकिस्तान विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है। आतंकवाद को दिए जा रहे प्रश्रय इस बात को साबित करते हैं कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी निगल देगा। खोखला हो चुका पाकिस्तान आज जिस प्रकार का दुस्साहस कर रहा है, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उसका जवाब था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले समय में यह तय है कि भारत की तरफ जो भी उंगली उठाएगा और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।’’

योगी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में वीभत्स व बर्बर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी निंदा देश-दुनिया ने की थी, लेकिन आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान व उसके आका मौन रहे। भारत की आन-मान-शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने सारे प्रमाण दिए, उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अंततः ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले ही दिन 100 से अधिक आतंकवादियों व प्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद के विषबेल को पालने-पोसने में योगदान देने वाले उनके परिवार से जुड़े लोगों को वीभत्स कृत्य की सजा दी गई। सभी ने भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य का लोहा माना। पाकिस्तान की हिमाकत का थल, वायु व नौसेना के बहादुर जवानों ने मजबूती से जवाब दिया और दुनिया को भी संदेश दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं।’’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जवानों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है। यह तिरंगा भारत के आन-मान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है। तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने, सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने व प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भीषण गर्मी के बावजूद इतनी सुबह आपकी उपस्थिति भारतीय सेना के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति का सुंदर उदाहरण है। यही धैर्य व समर्पण का भाव भारतीय नागरिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैनिकों व देश की सरकार के प्रति व्यक्त किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का पहले दिन से ही संकल्प रहा है कि जब हम नए और विकसित भारत की बात करते हैं तो हमारा ध्येय राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। जब राष्ट्र प्रथम का भाव 140 करोड़ भारतीयों की प्राथमिकता होगी तो अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हर भारतवासी जुटेगा, फिर दुनिया की कोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट रखा और पंजाब के आदमपुर में जाकर बहादुर जवानों का हौसला बढ़ाया।

You Might Also Like

महान गायिका लता मंगेशकर के जीवन से आठ अंक का था नजदीकी रिश्ता
उमेश पाल हत्याकांड : प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी जफर के घर चलाया बुलडोजर
बॉलीवुड : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने जन्मदिन पर रिलीज किया अपना गाना ‘आ जईहे 5 के’
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, मुंबई में मिला XE और कप्पा का पहला केस
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए मौर्य होटल में 400 कमरे बुक…जानिए कहां ठहरेंगे शी जिनपिंग और ऋषि सुनक
TAGGED:cm yogiindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?