मुंबई, 5 जनवरी। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को अपना गाना ‘आ जईहे 5 के’ रिलीज कर दिया है।
पवन सिंह का यह गाना काफी महंगे बजट के साथ फ़िल्माया गया है। इस गाने वह हेलीकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं। जेपी स्टार पिक्चर्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज किया गया है। गाने ‘आ जईहे 5 के, चल जईहे नाच के’ में पवन सिंह के साथ डिम्पल सिंह भी नजर आ रही हैं।
https://youtu.be/fUChtQ83iE8
उमा शंकर प्रसाद निर्मित गाना ‘आ जईहे 5 के’ के निर्देशक मनोज नारायण हैं। गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह, कोरियोग्राफर कविराज, एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है।
गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फिल्मों और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गानों से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं।
पवन ने बतौर सिंगर ही शुरू किया था अपना करिअर
पवन ने अपना करिअर बतौर सिंगर ही शुरू किया था। उनका पहला एल्बम था ‘ओढ़निया
वाली’, जो वर्ष 1997 में रिलीज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2004 में पवन ने बतौर एक्टर अपना करिअर शुरू किया। पवन की पहली भोजपुरी फिल्म थी ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम की’।
नवंबर में भी रिलीज हुआ था ‘धन धुआं हो जाई’
पवन सिंह ने बीते वर्ष नवंबर में अपना एक और गाना ‘धन धुआं हो जाई’ रिलीज किया था। इस गाने में पवन सिंह के साथ अंजली राज थीं। प्रशंसकों ने उस गाने को भी खूब पसंद किया था। पवन के पास अभी कई फिल्में हैं, जो रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें ‘बॉस, हम हैं’ ‘राही प्यार के’ और ‘मेरा भारत महान’ शामिल हैं।


