hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल : फिर निकला नारदा स्टिंग मामले का जिन्न, 2 मंत्रियों समेत 4 टीएमसी नेता सीबीआई की गिरफ्त में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > पश्चिम बंगाल : फिर निकला नारदा स्टिंग मामले का जिन्न, 2 मंत्रियों समेत 4 टीएमसी नेता सीबीआई की गिरफ्त में
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पश्चिम बंगाल : फिर निकला नारदा स्टिंग मामले का जिन्न, 2 मंत्रियों समेत 4 टीएमसी नेता सीबीआई की गिरफ्त में

Vinayak Barot
Last updated: May 17, 2021 1:29 pm
Vinayak Barot
Published: May 17, 2021
Share
SHARE

कोलकाता, 17 मई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद नारदा स्टिंग मामले का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। इस क्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम सोमवार को पूर्वाह्न सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के दो मंत्रियों-फिरहाद हाकिम व सुब्रत मुखर्जी व विधायक मदन मित्रा के अलावा पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के घरों पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई। पूछताछ के बाद इन चारों नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • विरोध में मुख्यमंत्री ममता भी पहुंच गईं सीबीआई दफ्तर

सीबीआई की इस काररवाई के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीबीआई दफ्तर पहुंच गईं और खुद को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। टीएमसी सूत्रों के अनुसार ममता ने सीबीआई अफसरों से कहा, ‘यदि आप इन चार नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं तो मुझे भी गिरफ्तार करना पड़ेगा। राज्य सरकार या कोर्ट की नोटिस के बिना इन चारों नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकती। यदि फिर भी इन्हें गिरफ्तार करते हैं तो मुझे भी गिरफ्तार किया जाए।’

इससे पहले मंत्री फिरहाद हाकिम की बेटी प्रियदर्शिनी के घर कथित तौर पर ईडी ने नोटिस भेजा था। बताया गया कि प्रियदर्शिनी के बैंक खाते में कई तरह की विसंगतियां पाई गई थीं। इस संबंध में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया था। दूसरी तरफ कोयला चोरी मामले में ममता बनर्जी की बहू और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई ने नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

इस बीच सीबीआई के एक्शन को लेकर कोलकाता में कई जगहों पर धरना-प्रदर्शन की भी खबरें हैं। तृणमूल समर्थकों ने हाकिम के आवास और सीबीआई कार्यालय तक को घेर लिया और कई रास्तों को जाम कर दिया।

  • टीएमसी और भाजपा में बयानबाजी भी शुरू

यहीं नहीं टीएमसी और भाजपा में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। टीएमसी ने पूछा है कि सिर्फ उसके नेताओं पर ही काररवाई क्यों हो रही है? भाजपा में गए मुकुल रॉय या शुभेंदु अधिकारी पर कोई एक्शन क्यों नहीं हो रहा है?

तृणमूल कांग्रेस की नेता डोला सेन ने कहा कि सीबीआई ने बिना स्पीकर की परमिशन के विधायक, मंत्री को गिरफ्तार किया है, कोई भी कानून नहीं मान रहा है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री की बंगाल में हार हुई है, इसलिए अब वे बंगाल में बदले की काररवाई कर रहे हैं।

दूसरी तरफ टीएमसी के इन आरोपों का भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने जवाब दिया। शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय पर एक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जो भी एक्शन लिया जा रहा है, कोर्ट के आदेश पर लिया जा रहा है, ऐसे में हम किसी को अपनी मर्जी से गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।’

  • वर्ष 2016 का है नारदा स्टिंग का मामला

गौरतलब है कि नारदा स्टिंग का मामला वर्ष 2016 का है। राज्य में 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक किए गए थे। दावा किया गया था कि ये टेप वर्ष 2014 में रिकॉर्ड किए गए थे और इसमें टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले व्यक्तियों को कथित रूप से एक काल्पनिक कम्पनी के प्रतिनिधियों से कैश लेते दिखाया गया था।

यह स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मार्च, 2017 में स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। हालांकि, इस स्टिंग में सिर्फ इन चार नेताओं के नाम सामने नहीं आए थे, बल्कि कई उन नेताओं के भी नाम थे, जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

You Might Also Like

मुसलमानों पर भड़के AIUD चीफ बदरुद्दीन अजमल, ‘चोरी-डकैती-रेप’ में बताया नंबर-1
केंद्र ने कहा – बिहार को विशेष राज्य की श्रेणी देने का मामला नहीं बनता, नाराज जेडीयू ने याद दिलाया गठबंधन का वादा
कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दलों की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, CBI-ED के दुरुपयोग का आरोप
योगी सरकार का दीपावली से पहले सफाईकर्मियों को तोहफा – वेतन अब सीधे खाते में, सभी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड
राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी ली कियांग बने चीन के नए प्रधानमंत्री, NPC ने लगाई मुहर
TAGGED:ArrestedcbiNarad StingTMC leaderwest bengal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?