hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विराट देते हैं प्रेरणा तो रोहित से मिलती है सीख, बोले शुभमन गिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विराट देते हैं प्रेरणा तो रोहित से मिलती है सीख, बोले शुभमन गिल
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

विराट देते हैं प्रेरणा तो रोहित से मिलती है सीख, बोले शुभमन गिल

Vinayak Barot
Last updated: November 16, 2023 12:38 pm
Vinayak Barot
Published: November 16, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 16 नवंबर। भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि वह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की रनों की भूख और समर्पण उन्हें प्रेरित करती है और जब वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्रीज पर होते हैं तो उनसे काफी कुछ सीखते हैं।

कोहली के रिकॉर्ड 50वें शतक की मदद से भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। कोहली जब रिकॉर्डतोड़ पारी खेल रहे थे तब गिल ड्रेसिंग रूम में बैठकर उसे देख रहे थे। पांव में ऐंठन के कारण गिल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उन्होंने 80 रन बनाए।

गिल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो कुछ विशेष करते हैं तथा पिछले 10 15 साल से वह निरंतर ऐसा कर रहे हैं जो वास्तव में प्रेरणादायी है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मेरे लिए यह उनके कौशल से जुड़ी चीज नहीं है, बल्कि यह उनकी रनों की भूख और जज्बे से जुड़ी है जो मुझे प्रेरित करती है। वह लंबे समय से निरंतर ऐसा कर रहे हैं जो वास्तव में मुझे प्रेरित करती है।’’

गिल ने कहा कि कोहली और उनकी बल्लेबाजी में कुछ समानता भी है। उन्होंने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो क्रीज पर हम परिस्थिति के संबंध में और उसमें कैसे खेल आगे बढ़ाना है, को लेकर बात करते हैं। मुझे लगता है कि उनकी और मेरी शैली में कुछ समानता है क्योंकि हम दोनों ही स्कोर बोर्ड को चलायमान रखना पसंद करते हैं।’’

गिल ने इसके साथ ही कहा कि जब वह रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा,‘‘उनसे जुड़ी हर चीज वास्तव में मुझे प्रभावित करती है। मैं उनके साथ पावरप्ले में एक विद्यार्थी के रूप में खड़ा रहता हूं। वह 10 ओवर खेलते हैं और मैं 15 से 20 गेंद खेलता हूं। मैं सहज रहता हूं और रोहित आते ही अपना काम शुरू कर देते हैं। वह चौके और छक्के जड़ते हैं और मैं केवल उन्हें देखता हूं।’’

गिल ने स्वीकार किया कि भारतीय तेज गेंदबाजों का नेट्स पर सामना करना भी मुश्किल होता है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी का सामना करने में परेशानी हुई, जिन्होंने 57 रन देकर सात विकेट लिए।

गिल ने कहा,‘‘उनका सामना करना बेहद मुश्किल है। नेट्स पर भी उनका सामना करना आसान नहीं होता है। अगर विकेट अच्छा हो तो तब भी उन्हें खेलना आसान नहीं होता है। लेकिन उनका सामना करने में मजा आता है। यहां तक की जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी भी हमें गेंदबाजी करने का आनंद लेते हैं। और यह वास्तव में बेहद चुनौती पूर्ण होता है।’’

You Might Also Like

रहें सचेत : 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम
अमित शाह ने आजमगढ़ में भरी हुंकार, बोले – पहले यहां 24 घंटे बिजली सिर्फ रमजान में मिलती थी
मुंबइया बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा रणजी स्कोर, असम के खिलाफ ठोके 379 रन
लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण का प्रचार अभियान थमा, 20 मई को 49 सीटों पर होगा मतदान
पाकिस्तान: ऊंट का पैर काटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दुबई से मंगाया गया कृत्रिम पैर
TAGGED:Rohit sharmateam indiaVirat Kohli
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?