1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. वीरप्पा मोइली ने कहा – मोदी के बाद टिक नहीं पाएगी भाजपा, कांग्रेस हमेशा रहेगी
वीरप्पा मोइली ने कहा – मोदी के बाद टिक नहीं पाएगी भाजपा, कांग्रेस हमेशा रहेगी

वीरप्पा मोइली ने कहा – मोदी के बाद टिक नहीं पाएगी भाजपा, कांग्रेस हमेशा रहेगी

0
Social Share

बेंगलुरु, 18 मार्च। पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद एक तरफ कांग्रेस में जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने हार से उपजे पार्टी के जख्मों पर यह कहते हुए मरहम लगाने की कोशिश की है भाजपा सहित अन्य दल टिकाऊ नहीं है जबकि कांग्रेस सदैव रहेगी।

82 वर्षीय वीरप्पा मोइली का यह बयान गुलाम नबी आजाद के घर जी-23 गुट नेताओं की बैठक के बाद आया है। उन्होंने भाजपा और अन्य दलों को ट्रांजिट पैसेंजर की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा और दूसरे दल आते-जाते रहेंगे। भाजपा हमेशा रहने वाली पार्टी नहीं है। मोदी के बाद इसका टिक पाना मुश्किल होगा। केवल कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो हमेशा रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से वापस सत्ता में आने के लिए अपने आचरण में बदलाव करने को भी कहा।

हमें गरीबों के लिए काम करना है और उम्मीद नहीं खोनी है

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेताओं को जिंदगी, समाज और हर चीज के प्रति अपने एटीट्यूड में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा रहने वाली पार्टी है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के बयान का भी उदाहरण देते हुए कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि अगर कांग्रेस गरीबों और पिछड़ों के लिए काम करना बंद कर देगी तो यह खत्म हो जाएगी। हमें इन लोगों के लिए काम करना है और उम्मीद नहीं खोनी है।’

कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहा जी-23 गुट

कांग्रेस महासचिव (प्रभारी, आंध्र प्रदेश) व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नजदीकी सलाहकार माने जाने वाले मोइली ने सलाह दी कांग्रेस नेताओं को इस बात से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है कि पार्टी सत्ता में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जी-23 गुट वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है और कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। बताया जा रहा है की गुलाम नबी आजाद असंतुष्ट नेताओं की बात कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाने वाले हैं और सोनिया गांधी उनसे मुलाकात के लिए भी हामी भर दी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code