hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूस-यक्रेन युद्ध : यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर काफी चिंतित है भारत – तिरुमूर्ति
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूस-यक्रेन युद्ध : यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर काफी चिंतित है भारत – तिरुमूर्ति
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

रूस-यक्रेन युद्ध : यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर काफी चिंतित है भारत – तिरुमूर्ति

Vinayak Barot
Last updated: March 18, 2022 5:24 pm
Vinayak Barot
Published: March 18, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों की मानवीय जरूरतों का निदान करने की तत्काल जरूरत बताई है।

मानवीय उपायों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग में तिरुमूर्ति ने कहा कि यह अहम है कि मानवीय उपाय हमेशा मानवता, तटस्थता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों से निर्देशित हों। उन्होंने कहा, ‘इन उपायों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।’

तिरुमूर्ति ने यह भी कहा, ‘भारत मौजूदा स्थिति पर काफी चिंतित है, जो शत्रुता की शुरुआत के बाद से लगातार बिगड़ती जा रही है। संघर्ष की वजह से नागरिकों की जानें गई हैं। आंतरिक रूप से हजारों लोगों का विस्थापन हुआ और 30 लाख से अधिक शरणार्थी पड़ोसी देशों में चले गए हैं। मानवीय स्थिति खराब हुई है, खासकर जहां लड़ाई चल रही है।’

युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीति में शामिल होने को तैयार

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने यह भी कहा कि भारत आने वाले दिनों में सुरक्षा परिषद के साथ-साथ संबंधित पक्षों में इन उद्देश्यों को जारी रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘इस हफ्ते, यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच चल रही सीधी बातचीत के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं। हम इस तरह की सभी व्यस्तताओं का स्वागत करते हैं।’

नागरिकों को निकालने में भारत ने की 18 देशों की मदद

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 22,500 नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। इस प्रक्रिया में (लोगों को निकलने की) हमने 18 अन्य देशों की मदद भी की है। हम यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के अधिकारियों की लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सहूलियत प्रदान करने के लिए सराहना करते हैं।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है और इस बत पर जोर दिया है कि बातचीत और कूटनीति के रास्ते के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की जरूरत को रेखांकित करना जारी रखेंगे।’

भारत ने भेजी 90 टन से ज्यादा रसद

अमेरिका, अल्बानिया, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑयरलैंड और नॉर्वे ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का अनुरोध किया था। तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत ने यूक्रेन और उसके पड़ोसियों को गत एक मार्च से 90 टन से ज्यादा आपूर्ति भेजी है, जिनमें जरूरी दवाएं और आवश्यक राहत सामग्री शामिल है। उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने का एलान किया था।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने फिर कहा – ‘पूरे J&K को भारत के साथ मिला देना चाहिए’
अमित शाह के कहने पर शिवपाल यादव ने लड़ा था लोकसभा चुनाव? मिला था मंत्री पद का ऑफर!
‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की तबीयत सुधरी, चंडीगढ़ फोर्टिस की आईसीयू से बाहर शिफ्ट
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा आतंकी हमले में घायल स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत
TAGGED:Humanitarian SituationIndian Representative to the UNRussia-Ykraine WarTs tirumurtiUkraine Crisis
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?