hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, केंद्र ने राज्यसभा सांसद को मुहैया करा दी Z कैटेगरी की सुरक्षा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, केंद्र ने राज्यसभा सांसद को मुहैया करा दी Z कैटेगरी की सुरक्षा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, केंद्र ने राज्यसभा सांसद को मुहैया करा दी Z कैटेगरी की सुरक्षा

Revoi Editor
Last updated: April 15, 2026 2:41 pm
Revoi Editor
Published: April 15, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (AAP) व उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच जारी कलह अब सतह पर आ चुकी है। इस क्रम में पंजाब में सत्तारूढ़ AAP सरकार द्वारा राघव को उपलब्ध कराई गई जेड प्लस (Z+) कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई। फिलहाल इस खबर के सामने आने के कुछ देर बाद ही केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई।

मौजूदा खतरे की आशंका के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राघव चड्ढा को जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब, दोनों जगहों पर उपलब्ध होगी। उनकी सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जब तक औपचारिकता पूरी नहीं कर ली जाती है, तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से सबसे उच्च स्तर की Z+ सुरक्षा प्रदान की गई थी। लेकिन राघव को लेकर पार्टी में उपजे हालिया मतभेदों के बाद पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह ही उनका सुरक्षा घेरा हटा लिया था।

राघव चड्ढा और ‘आप’ नेतृत्व के बीच तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया, जब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया। इस काररवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा था कि उन्हें ‘खामोश किया गया है, पराजित नहीं किया गया।’

‘आवाज उठाई, कीमत चुकाई’

हाल ही में राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर ‘आवाज उठाई, कीमत चुकाई’ शीर्षक वाला एक वीडियो भी शेयर किया था। यह वीडियो संसद में उनके द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाते हुए दिखाने वाली कई ‘क्लिप’ का संकलन है। चड्ढा ने पोस्ट में कहा, ‘पूरे सम्मान के साथ, मैं मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों से यही कहूंगा कि मेरा काम ही बोलेगा।’

2 अप्रैल को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए गए थे

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से गत दो अप्रैल को हटा दिया था। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र के खिलाफ मुखर होकर बोलने से बचते रहे। इसके बजाय अपने प्रचार-प्रसार में लगे रहे। चड्ढा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पार्टी के आरोपों को ‘झूठ करार दिया और कहा कि वह संसद में लोगों के मुद्दे उठाने गए थे, हंगामा करने नहीं।

राज्यसभा में ‘आप’ के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से चड्ढा सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट साझा कर चुके हैं। इससे यह साफ संकेत गया है कि वह उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे।

You Might Also Like

इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम आदेश – ‘जाली दस्तावेजों से हासिल की गई नौकरी नियुक्ति के समय से ही शून्य’
BCCI की अहम बैठक आज, ICC टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया पर लगेगी अंतिम मुहर
महाराष्ट्र : सीएम फडणवीस ने ‘सिंदूर पुल’ का किया उद्घाटन, बोले – ‘गुलामी की निशानी को हटा रहे’
खेल मंत्रालय ने तेजस्विन शंकर के लियए पोल वॉल्ट लैंडिंग पिट खरीदने को दी मंजूरी
अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न, अब मिस्र के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम
TAGGED:AAP Rajya Sabha MPCentre provided Z category securityPunjab government revokedRaghav Chadha's Z+ category security
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?