hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड के CM धामी इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव, विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उत्तराखंड के CM धामी इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव, विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड के CM धामी इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव, विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

Vinayak Barot
Last updated: April 21, 2022 2:07 pm
Vinayak Barot
Published: April 21, 2022
Share
SHARE

देहरादून, 21 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ेंगे, यह साफ हो गया है। उनके लिए चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सीट खाली कर दी है। 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश में शानदार जीत हासिल की थी। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

बीजेपी ने 70 सीटों में से 47 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को केवल 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता हरीश रावत लालकुआं सीट और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट हार गए थे।

बता दें कि मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के लिए अब तक कई विधायक अपनी सीट खाली करने की इच्‍छा जता चुके हैं। चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले अपनी सीट खाली करने का ऐलान किया था। मुख्‍यमंत्री बनने के बाद धामी ने सबसे पहले चंपावत का दौरा किया था। इससे चर्चा शुरू हो गई थी कि वह यहीं से उपचुनाव लड़ सकते हैं।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्‍य बनना जरूरी था। अब चूंकि उत्तराखंड में विधान परिषद नहीं है, इसलिए उन्हें विधानसभा चुनाव लड़कर सदन में पहुंचना था। अब ये साफ हो गया है कि चंपावत विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

You Might Also Like

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार कल संभव, भाजपा और शिंदे गुट के 7-7 विधायक लेंगे शपथ
ममता का पीएम मोदी पर पलटवार – उन्हें हिंसा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं
‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ बिल पर बोले संजय राउत – लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल
भारत बंदः दिल्ली में कड़ी चौकसी, लाल किले के आसपास आवाजाही बंद
दिल्ली विधानसभा चुनाव : सीएम आतिशी व अलका लांबा सहित 56 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
TAGGED:Assembly by-electionChief Minister DhamiUTTARAKHAND
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

August 11, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?