Site icon hindi.revoi.in

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी

Social Share

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी

वॉशिंगटन, 5 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने इस परिणाम को ‘ऐतिहासिक’ और ‘निर्णायक’ करार देते हुए कहा कि भारत ‘भाग्यशाली है कि उसे नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला है।’

ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने X पोस्ट में कहा, ‘अभी पिछले ही महीने, फोन पर हुई बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी तारीफ़ जाहिर की और कहा कि भारत कितना खुशकिस्मत है कि उसे उनके जैसा नेता मिला है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी को इस हालिया, ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई देते हैं।’

भाजपा ने टीएमसी के 15 वर्षों के शासन का अंत किया

उल्लेखनीय है कि पूर्वी भारत के इस सबसे बड़े राज्य के चुनावी इतिहास में यह पहली मौका है, जब भाजपा ने सत्ता संभालने के लिए तैयार है। इस क्रम में भाजपा ने ममता बनर्जी की अगुआई वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के डेढ़ दशक से जारी शासन का अंत किया।

बंगाल में मिली इस जीत को पीएम मोदी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के बीच में ही उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘बंगाल की किस्मत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति सफल हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं।’

Exit mobile version