hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास की रूस से की तुलना, कहा – ‘दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास की रूस से की तुलना, कहा – ‘दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं…’
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास की रूस से की तुलना, कहा – ‘दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं…’

Vinayak Barot
Last updated: October 20, 2023 2:14 pm
Vinayak Barot
Published: October 20, 2023
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 20 अक्टूबर। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कट्टर फलस्तीनी समर्थक गुट हमास की तुलना रूस से करते हुए कहा है कि दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। बाइडेन ने ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम एक संबोधन में ये बातें कहीं। गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच संघर्ष से दुनिया के अन्य देश प्रभावित हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच शांति की अपील कर रहे हैं।

‘इजराइल पर हमला, यूक्रेन के लोगों पर क्रूरता की याद दिलाता है’

राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने संबोधन के दौरान इजराइल-फलस्तीन संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, ‘इजराइल पर हमला यूक्रेन के लोगों पर लगभग 20 महीने के युद्ध, त्रासदी और क्रूरता की याद दिलाता है, पुतिन द्वारा अपना सर्वव्यापी आक्रमण शुरू करने के बाद से लोग बहुत बुरी तरह आहत हुए थे। हमास और पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे इसे साझा करते हैं। वे दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं।”

फलस्तीनी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करता है हमास

बाइडेन ने कहा कि हमास फलस्तीनी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करता है और निर्दोष फलस्तीनी परिवारों को उनके कारण बहुत पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता जारी रही तो दुनिया के अन्य हिस्सों में भी संघर्ष और अराजकता फैल सकती है।

यूक्रेन और इजराइल की मदद के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह शुक्रवार को कांग्रेस से यूक्रेन और इजराइल की मदद के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग को मंजूरी देने के लिए कहेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि यह एक वैश्विक नेता के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के भविष्य के लिए एक निवेश था।

बाइडेन ने कहा, ‘ईरान यूक्रेन में रूस का समर्थन कर रहा है, और इधर हमास व अन्य आतंकवादी समूहों का समर्थन कर रहा है। ऐसे में अमेरिका उसे जवाबदेह ठहराना जारी रखेगा।’

‘बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर मेरे लिए कोई प्राथमिकता नहीं’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है…इजराइल में, मैंने ऐसे लोगों को देखा जो मजबूत, दृढ़, लचीले और गुस्से में भी हैं और गहरे सदमे, गहरे दर्द में में भी हैं। मैंने फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति अब्बास से भी बात की और दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका फलस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है।’

उन्होंने कहा, ‘कई अन्य लोगों की तरह मैं भी फलस्तीनी जीवन को हुए इस दुखद नुकसान से दुखी हूं, जिसमें गाजा के अस्पताल में विस्फोट भी शामिल है, जो इजराइलियों द्वारा नहीं किया गया था। हम खोए हुए हर निर्दोष जीवन पर शोक मनाते हैं। हम निर्दोष फलस्तीनियों की मानवता को नजरअंदाज नहीं कर सकते, जो केवल शांति से रहना चाहते हैं और एक अवसर चाहते हैं।’

You Might Also Like

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, 259 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे मतदाता
सिडनी में जीत के बाद रोहित-कोहली ने प्रशंसकों को किया भावुक, बोले – ‘पता नहीं, दोबारा ऑस्ट्रेलिया आ पाएंगे…’
विपक्षी गठबंधन के सांसद हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए रवाना
लखीमपुर हिंसा : तिकुनिया कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग के बाद बदमाश फरार
राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार… महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आधिकारिक बयान
TAGGED:compared Hamas with RussiaJoe BidenUS President
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?