hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका ने हमास पर नए सिरे से आर्थिक प्रतिबंध लगाए, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े लोगों पर भी काररवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका ने हमास पर नए सिरे से आर्थिक प्रतिबंध लगाए, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े लोगों पर भी काररवाई
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका ने हमास पर नए सिरे से आर्थिक प्रतिबंध लगाए, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े लोगों पर भी काररवाई

Vinayak Barot
Last updated: October 27, 2023 7:09 pm
Vinayak Barot
Published: October 27, 2023
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 27 अक्टूबर। इजराइल व हमास में युद्ध के बीच अमेरिका ने शुक्रवार को हमास के सभी वित्तीय स्रोतों को खत्म करने के अपने प्रयासों का विस्तार करते हुए समूह से जुड़े लोगों और संगठनों के खिलाफ दूसरे दौर के प्रतिबंधों की घोषणा की। हमास के इजराइल पर हमले के बाद यह दूसरा मौका है, जब अमेरिका ने उससे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगाया है।

हमास के हमले में इजराइल के 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। अमेरिका के वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नए प्रतिबंध हमास को वित्तीय, रसद और परिचालन सहायता प्रदान करने में ईरान की भूमिका को उजागर करते हैं। इनमें ईरान में हमास का एक प्रतिनिधि और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्य शामिल हैं। अमेरिका और इजराइल पहले भी हमास के हमले के पीछे ईरान की भूमिका का जिक्र कर चुके हैं।

प्रतिबंधों की घोषणा तब की गई, जब उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने हमास के लिए वित्त पोषण बंद करने के अभियान के लिए अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक ब्रिटेन का समर्थन हासिल करने के लिए लंदन की यात्रा की। हमास को दोनों देश एक आतंकवादी संगठन मानते हैं।

अडेयेमो ने कहा, ‘आज की काररवाई हमारे आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध प्राधिकारों को प्रभावी बनाने और हमास को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली का शोषण करने की क्षमता से वंचित करने के लिए हमारे वैश्विक भागीदारों के साथ काम करके उसके (हमास के) वित्तपोषण नेटवर्क को खत्म करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’

निशाना बनाए गए लोगों में खालिद कद्दूमी भी शामिल हैं, जिसे हमास और ईरानी सरकार के बीच संपर्क सूत्र बताया गया है। इसके अलावा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कुद्स फोर्स के अधिकारी अली मुर्शद शिराजी और मुस्तफा मोहम्मद खानी भी प्रतिबंध सूची में शामिल हैं, जिन पर हमास लड़ाकों को प्रशिक्षण देने और उनकी सहायता करने का आरोप है। अमेरिका ने इसके अलावा कई संगठनों पर भी प्रतिबंध की घोषणा की है।

You Might Also Like

Chhath Puja 2022 : नहाय खाय के साथ छठ पूजा आज से शुरू, जानें खरना और अर्घ्य का समय
ईरान-अमेरिका तनाव : होर्मुज पर IRGC की कड़ी चेतावनी, कहा- दुश्मन की गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम
पूरी तरह से पश्चिमी देशों के नियंत्रण में है यूक्रेन की सरकार : पूर्व अधिकारी
Manmohan Singh Death: भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल की गौरवगाथा बना रहेगा
पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर जेद्दा के लिए रवाना, जानें क्या कहा….
TAGGED:HamasIran's Revolutionary GuardsUS imposed fresh economic sanctions
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?