hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UPSC ने पहली बार जारी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर सूची, उम्मीदवार 31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > UPSC ने पहली बार जारी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर सूची, उम्मीदवार 31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
राष्ट्रीयहिन्दी

UPSC ने पहली बार जारी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर सूची, उम्मीदवार 31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

Revoi Editor
Last updated: May 27, 2026 7:36 pm
Revoi Editor
Published: May 27, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 मई। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पहली बार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के लिए अनंतिम उत्तर सूची जारी की है और उम्मीदवारों को उत्तर सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। उम्मीदवार 31 मई, 2026 को शाम 6 बजे तक upsconline.nic.in पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन प्रश्न पत्र आपत्ति पोर्टल (क्यूपीआरईपी)’ के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर सूची, संक्षिप्त स्पष्टीकरण और तीन प्रामाणिक स्रोतों से प्राप्त सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

विशेषज्ञ करेंगे आपत्तियों की समीक्षा

उम्मीदवारों से प्राप्त सभी अभ्यावेदनों की व्यापक और सावधानीपूर्वक समीक्षा के लिए उन्हें विषय विशेषज्ञों की टीमों के समक्ष रखा जाएगा। विषय का गहन ज्ञान रखने वाले विशेषज्ञ प्रत्येक अभ्यावेदन की जांच करेंगे, सहायक दस्तावेजों का मूल्यांकन करेंगे और संबंधित प्रश्नों की उत्तर सूची के सही या गलत होने पर अपने विचार देंगे। हालांकि, आयोग की वर्तमान प्रक्रिया के अनुसार अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम उत्तर सूची जारी की जाएगी।

प्रामाणिक स्रोतों पर आधारित थे प्रश्न

यूपीएससी ने कहा कि परीक्षाओं के प्रश्न पत्र देशभर के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं। प्रश्न पत्र परीक्षा प्रक्रिया के उद्देश्यों और आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए जाते हैं, ताकि विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। आयोग के अनुसार हाल ही में आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न प्रामाणिक और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित थे। इनके संदर्भ और उत्तर मानक पाठ्यपुस्तकों, पत्रिकाओं, सरकारी वेबसाइटों, सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों और प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से लिए गए थे।

54 लाख उम्मीदवार हुए थे शामिल

इस वर्ष सिविल सेवा में 933 पदों और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) में 80 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 54 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा 24 मई, 2026 को दो अनिवार्य सत्रों में आयोजित की गई थी। पूर्वाह्न 9.30 बजे से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन (पेपर-I) और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (सीसैट) [पेपर-II] आयोजित किया गया था। परीक्षा निर्धारित संस्थागत दिशानिर्देशों और परीक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।

पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कदम

यूपीएससी ने कहा कि अनंतिम उत्तर सूची का प्रकाशन परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उम्मीदवारों को सूचित और रचनात्मक भागीदारी का अवसर भी मिलेगा।

You Might Also Like

यूपी : सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर किया उनको नमन
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप, अंतिम एक दिनी में भारत 190 रनों से परास्त
पश्चिम बंगाल : नारदा मामले में दोनों मंत्रियों सहित टीएमसी के चारों नेताओं को सीबीआई कोर्ट से जमानत
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप- केंद्र सरकार ने बिना किसी सलाह के चार नए लेबर कोड लागू किए
TAGGED:candidates can submit objectionsCivil Services Preliminary Examinationprovisional answer keyupsc
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?