1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC CSE Mains 2025: यूपीएससी ने जारी किया सिविल और फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम
UPSC CSE Mains 2025: यूपीएससी ने जारी किया सिविल और फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

UPSC CSE Mains 2025: यूपीएससी ने जारी किया सिविल और फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 जुलाई। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम में पास हुए हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है। UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली UPSC CSE Mains 2025 परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ये परीक्षा कब से शुरु होंगे और कितनी पालियों में कराई जाएंगी।

अगस्त महीने में होंगी परीक्षाएं

UPSC की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षाएं अगले महीने यानी अगस्त 2025 के अंत में कराई जाएंगी। इसके लिए 5 अलग-अलग तारीखों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में कराई जाएंगी।

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर के 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवार परीक्षा से एक हफ्ते पहले यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code