राघव चड्ढा सहित 3 AAP सांसद भाजपा में शामिल हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम के तहत राघव चड्ढा की अगुआई में आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन राज्यसभा सांसदों ने पहले पार्टी छोड़ने का एलान किया और कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और भाजपा में शामिल हो गए।

राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की। उसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं। राघव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके साथ दो तिहाई से ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने साइन भी कर दिया है। इन सांसदों में हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं।
राज्यसभा में अब AAP के पास सिर्फ 3 सांसद बचे
ताजा इस्तीफा होने के बाद अब AAP के पास राज्यसभा में सिर्फ तीन सांसद बचे हैं। इनमें संजय सिंह (दिल्ली), एनडी गुप्ता (दिल्ली) और जल कार्यकर्ता बलबीर सिंह सिच्चेवाल (पंजाब) हैं।
संबंधित खबरें
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने को करार दिया ‘ऑपरेशन लोटस’
