1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के सम्मान में योगी सरकार ने लिया एक बड़ा फैसला 
यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के सम्मान में योगी सरकार ने लिया एक बड़ा फैसला 

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के सम्मान में योगी सरकार ने लिया एक बड़ा फैसला 

0
Social Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के सम्मान में सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब लखनऊ  स्थित सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान व बुलंदशहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर  पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया।

सरकार ने यह जानकारी ट्टीट करके दी है। सरकार ने ट्विट करते हुए लिखा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के जनसेवा भाव को नमन करते हुए #UPCM श्री @myogiadityanath जी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण स्व.कल्याण सिंह जी के नाम पर करने का निर्णय लिया है।

बता दे कि इससे पहले सरकार ने स्व. कल्याण सिंह के सम्मान में अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम बदलकर कल्याण सिंह मार्ग रखने का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी को कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के जरीए दी थी।

बता दें कि खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ये भी बता दें कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने पर सरकार विचार कर रही है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code