hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UIDAI जल्द लॉन्च करेगी नया एप : आधार में जन्मतिथि, पता अपडेट करना होगा आसान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > UIDAI जल्द लॉन्च करेगी नया एप : आधार में जन्मतिथि, पता अपडेट करना होगा आसान
राष्ट्रीयहिन्दी

UIDAI जल्द लॉन्च करेगी नया एप : आधार में जन्मतिथि, पता अपडेट करना होगा आसान

Revoi Editor
Last updated: September 3, 2025 9:09 pm
Revoi Editor
Published: September 3, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। यूनीक आइडेंटिटी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जल्द ही ई-आधार मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने नाम,पता और जन्मतिथि जैसी पर्सनल डिटेल अपडेट कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड अहम दस्तावेजों में से एक है। बैंकिंग से लेकर सिम खरीदने जैसे कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं, आधार के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलना मुश्किल होता है।

फेस आईडी जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस एप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस आईडी जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी होंगी, जिससे आधार से जुड़ी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगा। ई-आधार एप से लोग घर बैठे कुछ ही स्टेप्स फॉलो करके अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकेंगे। आधार मोबाइल एप सिंगल डिजिटल इंटरफेस टेक्नोलॉजी के आधार पर डिजाइन की गई है।

इस वर्षांत तक लॉन्च किया जा सकता है e-Aadhaar एप

सरकारी अधिकारियों के अनुसार e-Aadhaar एप 2025 के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका उद्देश्य कार्ड होल्डर्स को बार-बार एनरोलमेंट सेंटर जाने की जरूरत को कम करना और अपडेट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, आसान और सुरक्षित बनाना है। साथ ही इससे आधार कार्ड की जानकारी लीक होने संबंधी जोखिमों को भी कम होने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवम्बर 2025 से आधार कार्ड यूजर्स को सिर्फ बायोमीट्रिक वैरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग के लिए ही संपर्क सेंटर पर जाना पड़ेगा, अन्य अपडेशन के लिए उन्हें मोबाइल एप इस्तेमाल करना होगा।

क्या है ई-आधार?

ई-आधार, आधार कार्ड का डिजिटल या ऑनलाइन वर्जन है, जिसे आप UIDAI की वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके अपने फोन में सेव कर सकते हैं। पासवर्ड प्रोटेक्टेड होने के कारण ई-आधार तक कोई पहुंच नहीं सकता और इसके दुरुपयोग का खतरा भी नहीं होगा।

You Might Also Like

कोविड-19 का बढ़ता खतरा – स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दी 5 फोल्ड रणनीति अपनाने की सलाह
Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में तेजी
राष्ट्रपति ट्रंप से तनातनी के बीच एलन मस्क ने बनाई नई पार्टी, ‘अमेरिका पार्टी’ होगा नए दल का नाम
कारोबार: इन दो कंपनियों में अपने शेयर बेचेगी सरकार, जुटाएगी 1,200 करोड़ रुपए
यूपी विधानसभा : दो दिनों में 393 विधायकों ने ली शपथ, शिवपाल सिंह और आजम खान समेत 10 एमएलए बाकी
TAGGED:e-Aadhaar appeasy to update date of birth-addressUIDAI will launch a new app
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?