hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उद्धव ठाकरे कैबिनेट का फैसला : औरंगाबाद अब संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा, उस्मानाबाद होगा धाराशिव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उद्धव ठाकरे कैबिनेट का फैसला : औरंगाबाद अब संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा, उस्मानाबाद होगा धाराशिव
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उद्धव ठाकरे कैबिनेट का फैसला : औरंगाबाद अब संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा, उस्मानाबाद होगा धाराशिव

Vinayak Barot
Last updated: June 29, 2022 7:59 pm
Vinayak Barot
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 29 जून। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापठक के बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने बुधवार को बड़ा निर्णय लिया और औरंगाबाद  जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर कर दिया है। इसी क्रम में उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया है। उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक में इन दोनों जिलों के नए नामकरण के अलावा नवी मुंबई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम डीबी पाटिल के नाम पर रखने की मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक में सीएम ठाकरे बोले – हमारे लोगों ने ही हमें धोखा दिया है

मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद भी कहा। एकनाथ शिंदे सहित 39 विधायकों की बगावत पर ठाकरे ने कहा, ‘हमारे लोगों ने ही हमें धोखा दिया है, जिससे सरकार के ऊपर यह संकट आया है।’ इसके साथ उद्धव ने सभी सचिवों का भी सहायता के लिए आभार जताया है।

कैबिनेट के सभी सहयोगियों और सचिव को धन्यवाद भी कहा

उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में जिस तरह मंत्रियों और सचिवों को धन्यवाद दिया, उससे यही प्रतीत हुए कि उन्होंने मान लिया है कि उनकी सरकार अब नहीं टिकेगी। गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट में उनकी सरकार गिरनी तय है।

हालांकि, कांग्रेस ने इस आशंका को खारिज किया और मंत्री सुनील केदार ने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्रियों से मिले समर्थन के लिए समय-समय पर आभार जताते हैं। इसी क्रम में उन्होंने भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग बनाए रखने को कहा है।

बैठक के बाद बेहद भावुक दिखे ठाकरे

कैबिनेट बैठक के दौरान ठाकरे ने बेहद भावुक भाषण दिया। बैठक समाप्त करने के बाद वह बाहर निकले और मीडिया के सामने आकर हाथ जोड़े। इस दौरान वह बेहद भावुक भी दिखे। इस दौरान उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

झारखंड : चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने भी छोड़ा सीएम हेमंत सोरेन का छोड़ा, भाजपा में शामिल
शिवसेना से एकनाथ शिंदे को हटाए जाने के उद्धव ठाकरे के फैसले को चुनौती देंगे – दीपक केसरकर
सर्राफा बाजार में आज कारोबार सपाट स्तर पर, सोना और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
Draupadi Murmu Birthday : राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने बताया प्रेरणादायक व्यक्तित्व
पीएम मोदी को 9 विपक्षी दलों के नेताओं ने लिखी चिट्ठी, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र पर हमला
TAGGED:AurangabadCM Uddhav ThackerayDharashivMaharashtra crisisOsmanabadSambhaji NagarUddhav Thackeray Cabinet
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?