hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: TVK प्रमुख विजय को अंतत: राज्यपाल की मंजूरी मिली, शनिवार को लेंगे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > TVK प्रमुख विजय को अंतत: राज्यपाल की मंजूरी मिली, शनिवार को लेंगे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

TVK प्रमुख विजय को अंतत: राज्यपाल की मंजूरी मिली, शनिवार को लेंगे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ

Revoi Editor
Last updated: May 8, 2026 9:12 pm
Revoi Editor
Published: May 8, 2026
Share
SHARE

चेन्नई, 8 मई। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए पिछले चार दिनों की लगातार कोशिशों और बातचीत के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख थलपति विजय को आखिरकार शुक्रवार शाम सफलता मिली, जब  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें राज्य में सरकार बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी।

लोकभवन में राज्यपाल से लगातार तीसरे दिन मुलाकात

टी विजय ने लगातार तीसरे दिन लोक भवन जाकर राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बार वह अपने साथ सामान्य बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भी लेकर गए थे।

 

राज्यपाल ने इसकी पुष्टि के बाद विजय का सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसी क्रम में सीपीआई (एम) के. बालाकृष्णन ने बताया कि थिरु विजय शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।

कांग्रेस के बाद सीपीई, सीपीआई (एम) व वीसीके से मिला समर्थन

उल्लेखनीय है कि 234 सीटों वाली विधानसभा में TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन स्वतंत्र रूप से सरकार बनाने के लिए उसे 118 सीटों की जरूरत थी। हालांकि, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) के समर्थन से पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

VIDEO | Tamil Nadu: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) chief Vijay meets Governor Rajendra Arlekar in Chennai.

(Source: Third Party) pic.twitter.com/6fjpsbzvhy

— Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2026

चूंकि विजय ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी, लिहाजा उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। इस तरह TVK के पास 107 विधायक बचेंगे। पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने चुनाव परिणाम के बाद टीवीके को समर्थन की घोषणा कर दी थी। तीन दिनों की कवायद के बाद सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल ने टीवीक को समर्थन की घोषणा कर दी।

वामपंथी दलों का सरकार और मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार

इस प्रकार देखें तो अब सहयोगी दलों के समर्थन के बाद टीवीके की ताकत बढ़कर 121 सीटों तक पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े से तीन सीट ज्यादा है। गठबंधन में अब टीवीके की 108 सीटों के अलावा कांग्रेस की पांच, VCK की दो, CPI की दो, CPI(M) की दो, IUML और AMMK की एक-एक सीट शामिल है। हालांकि वामपंथी दलों ने विजय की सरकार और मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि VCK को सरकार में एक मंत्री पद मिल सकता है।

You Might Also Like

लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर भाजपा की बढ़त बरकरार
पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग बोले – लोकलुभावन योजनाएं पेश कर सकती है सरकार, ‘मोदी की गारंटी’ की छाप रहेगी
एलन मस्क का एलान- राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन को वोट नहीं दूंगा
संस्कार भारती के सिने टॉकीज़ 2024 के पोस्टर और वेबसाइट का आधिकारिक अनावरण
TAGGED:Governor's Approvaltamil naduTVK Chief VijayVijay Finally Receives ApprovalVijay Set to Become Next CM
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

बड़ी गिरावट के अगले दिन शेयर बाजार ने की जबर्दस्त वापसी, सेंसेक्स 943 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

Revoi Editor
Revoi Editor
February 2, 2026
अमेरिकी ओपन बैडमिंटन : लक्ष्य सेन की चुनौती टूटी, सेमीफाइनल में ली शी फेंग से संघर्ष के बाद परास्त
कर्नाटक में भाजपा द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में राहुल गांधी को जमानत
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जताई उम्मीद – जम्मू एवं कश्मीर में लागू सभी कानूनों को पलट देगा सर्वोच्च न्यायालय
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से मची भीषण तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?